विज्ञापन

Mother’s Day Wishes: मां के बिना अधूरी है जिंदगी, मां को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Mother's Day Wishes 2026: हालांकि मां के लिए शब्द कभी काफी नहीं लगते, लेकिन दिल से लिखा गया एक प्यारा संदेश उनका दिन और भी खास बना सकता है. यहां मां के लिए खूबसूरत मदर्स डे विशेज, कोट्स, ग्रीटिंग्स, व्हाट्सऐप मैसेज और स्टेटस दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी मां के साथ शेयर कर सकते हैं.

Mother’s Day Wishes: मां के बिना अधूरी है जिंदगी, मां को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Mother's Day 2026 Wishes: मदर्स डे पर भेजें ये खूबसूरत मैसेज. ( AI Image)

Mother's Day 2026: मां हर परिवार का दिल होती है. वह बिना किसी शर्त के प्यार करती है, चुपचाप त्याग करती है और हर खुशी और मुश्किल में हमारे साथ खड़ी रहती है. मां की एक प्यारी झप्पी, उनका साथ और उनकी ताकत जिंदगी को और खूबसूरत बना देती है. मदर्स डे, जो इस साल रविवार 10 मई 2026 को मनाया जाएगा, मां और मातृत्व को सम्मान देने का खास दिन है. भारत, अमेरिका और कई देशों में इसे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. यह दिन उन महिलाओं को धन्यवाद कहने का मौका होता है, जो अपने प्यार और देखभाल से हमारी जिंदगी को बेहतर बनाती हैं.

हालांकि मां के लिए शब्द कभी काफी नहीं लगते, लेकिन दिल से लिखा गया एक प्यारा संदेश उनका दिन और भी खास बना सकता है. यहां मां के लिए खूबसूरत मदर्स डे विशेज, कोट्स, ग्रीटिंग्स, व्हाट्सऐप मैसेज और स्टेटस दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी मां के साथ शेयर कर सकते हैं.

मदर्स डे के शुभकामना संदेश | Mother's Day Wishes 

मखमल के गद्दे में भी वो सुकून कहां मिलता है
जो सुकूनमां की गोद में सिर रखने से मिलता है.
हैप्पी मदर्स डे मां! 

मां की मोहब्बत के आगे सब फीका है
दुनिया ने मोहब्बत करना मां से ही सीखा है. 
हैप्पी मदर्स डे मां! 

जब भी मेरी तबीयत खराब होती है
मुझे दवा की नहीं मां की जरूरत होती है.
हैप्पी मदर्स डे मां! 

चाहे बदल जाए समय और संसार
पर कभी नहीं बदलती
मां की ममता और प्यार. 
हैप्पी मदर्स डे मां! 

पूरे दिन की थकावट और टेंशन दूर हो जाती है
जब शाम को मां की मुस्कुराहट दिख जाती है.
हैप्पी मदर्स डे मां! 

दुनियाभर की खुशियां मां पर कुर्बान हैं
सबसे करता हूं प्यार पर मां मेरी जान हैं.
हैप्पी मदर्स डे मां! 

मंजिल दूर और सफर बहुत है
छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कबकी हमें
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है. 
हैप्पी मदर्स डे मां! 

हमारे हर मर्ज की
दवा होती है मां,
हमें तकलीफ हो तो एक पांव पे
खड़ी रहती है मां. 
हैप्पी मदर्स डे मां! 

सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना,
सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना.
हैप्पी मदर्स डे मां! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Mothers Day 2026, Mothers Day Wishes 2026, Mothers Day Messages, Mothers Day Quotes, Mothers Day Images, Mothers Day Whatsapp Status, Happy Mothers Day Wishes, Mothers Day Message For Mom, Emotional Mothers Day Wishes, Short Mothers Day Quotes, Mothers Day Greetings 2026, Mothers Day Whatsapp Messages, Mothers Day Quotes In English, Mothers Day Status Video, Mothers Day Whatsapp Status Download, Mothers Day Shayari, Mothers Day Love Quotes, Mothers Day Captions For Instagram, Mothers Day Images Hd, Mothers Day Greeting Cards, Mothers Day Wallpaper, Mothers Day Dp Images, Mothers Day Gift, Mothers Day Poster 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com