विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

हे गर्ल्स! बस आने वाली है 'गुलाबी ठंड', अपने वार्डरोब को कर लें तैयार...

'गुलाबी ठंड' यानी मौसम का वो पड़ाव जब न तो इतनी ठंड है कि जैकेट पहनी जाए और न ही इतनी गर्मी की मात्र टी शर्ट पहनने की हिम्मत की जाए. अहम बात ये कि सबसे ज्यादा बीमारियां भी इसी वक्त होती हैं. यानी समस्या ये है कि बिना अपनी स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज किए मौसम की मार से खुद की हिफाजत कैसे की जाए?

Also Read in
हे गर्ल्स! बस आने वाली है 'गुलाबी ठंड', अपने वार्डरोब को कर लें तैयार...
शाम गुलाबी, सहर गुलाबी, पहर भी है गुलाबी...बोले तो पूरा मौसम ही गुलाबी है. न जी, बात यहां रोमांस की बिलकुल भी नहीं हो रही है. फिलहाल चर्चा का विषय है कि 'गुलाबी ठंड' में हमारा स्टाइल स्टेटमेंट क्या होना चाहिए. 'गुलाबी ठंड' यानी मौसम का वो पड़ाव जब न तो इतनी ठंड है कि जैकेट पहनी जाए और न ही इतनी गर्मी की मात्र टी शर्ट पहनने की हिम्मत की जाए. अहम बात ये कि सबसे ज्यादा बीमारियां भी इसी वक्त होती हैं. यानी समस्या ये है कि बिना अपनी स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज किए मौसम की मार से खुद की हिफाजत कैसे की जाए?

चलिए हम आपको ले चलते हैं एक क्विक ट्रिप पर और बताते हैं उन 5 अहम चीज़ों के बारे में जिनकी मौजूदगी आपके वॉर्डरोब में अनिवार्य है...1.कार्डिगन
इस मौसम आप अपनी फेवरेट क्रॉप टॉप को हाई वेस्ट पैंट के साथ पहनें ताकी आपकी पेट और कमर का हिस्सा ढंका रहे. शाम के वक्त घुटने तक लंबा कार्डिगन पहनें.. ज्यादा ठंड न हो तो इसे बटन न करें. एंकल लेंथ बूट के साथ इसे टीम-अप करें.

2.नी-हाई बूट्स
ठंड है तो जाहिर सी बात है बूट्स जरूरी हैं, लेकिन इस कूल मौसम में हॉट लुक के लिए इन्हें पैंट या जींस की बजाय शॉर्ट्स के साथ पहनें.

3. चेकर्ड शर्ट
ये एक बेसिक चीज है जो हर किसी के वॉर्डरोब में होती है. ठंड में आप या तो फ्लैनल पहनें या फिर अपने प्लेन चेकर्ड शर्ट को सफेद टी-शर्ट के साथ लेयर कर सकती हैं.

4.मैक्सी स्कर्ट
माना की मैक्सी स्कर्ट गर्मियों के मौसम में पहनी जाती है, लेकिन अगर आप इसके नीचे कोई वॉर्मर या लेगिंग्स के पहन लें, तो कैसा रहे.

5.पोंचो
अगर कुछ भी समझ में न आ रहा हो तो पोंचो आपकी समस्या का समाधान कर सकता है. इसे आपके हल्की सी टी-शर्ट और डेनिम जींस के साथ पेयर करें. फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर ये लुक सबसे बढ़िया ऑप्शन होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion, Fashion Accessories, Fashion Accessory, Fashion And Glamour, Fashion And Style, Fashion In Winters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com