विज्ञापन

सिर्फ प्यार और केमिस्ट्री ही काफी नहीं, शादी से पहले इन 5 सवालों के जवाब पूछे बिना भी हां कहना पड़ सकता है भारी!

Questions to Ask Before Marriage: हां कहने से पहले थोड़ा रुककर सोचना बहुत जरूरी है. कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो आपको खुद से जरूर पूछने चाहिए, ताकि आगे चलकर रिश्ते में कोई पछतावा न हो और आप सही फैसला ले सकें.

सिर्फ प्यार और केमिस्ट्री ही काफी नहीं, शादी से पहले इन 5 सवालों के जवाब पूछे बिना भी हां कहना पड़ सकता है भारी!
शादी केवल प्यार या आकर्षण का नाम नहीं है, बल्कि यह समझ, जिम्मेदारी और धैर्य का रिश्ता है.

Things to Discuss Before Getting Married: जब बात शादी की आती है, तो अक्सर लोग केमिस्ट्री यानी आपसी आकर्षण और समझ को सबसे अहम मान लेते हैं. पहली मुलाकात में अच्छा लगना, बातें जमना और साथ समय बिताना अच्छा महसूस होना, ये सब जरूरी है, लेकिन क्या सिर्फ यही एक सफल शादी की गारंटी है? सच तो यह है कि शादी एक लंबा सफर है, जिसमें केवल भावनाएं ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां, समझदारी और जीवन के कई व्यावहारिक पहलू भी शामिल होते हैं. इसलिए हां कहने से पहले थोड़ा रुककर सोचना बहुत जरूरी है. कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो आपको खुद से जरूर पूछने चाहिए, ताकि आगे चलकर रिश्ते में कोई पछतावा न हो और आप सही फैसला ले सकें.

शादी से पहले पार्टनर से कौन से सवाल पूछने चाहिए?

1. क्या हमारी लाइफ के टारगेट  एक जैसे हैं?

शादी सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि पूरे जीवन के लिए होती है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप और आपका पार्टनर भविष्य को लेकर एक जैसी सोच रखते हों. करियर, रहने की जगह, बच्चों की प्लानिंग, इन सब पर आपकी सोच मिलती है या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है. अगर टारगेट अलग-अलग होंगे, तो आगे चलकर टकराव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ रस्म नहीं, ये 7 कसमें हैं असली Relationship Goals, ऐसे बनता है अटूट कनेक्शन

Latest and Breaking News on NDTV

2. क्या हम मुश्किल समय में साथ खड़े रह सकते हैं?

अच्छे समय में साथ रहना आसान होता है, लेकिन असली रिश्ते की पहचान मुश्किल समय में होती है. खुद से पूछें, क्या आप दोनों एक-दूसरे का साथ मुश्किल हालात में भी देंगे? क्या आप एक-दूसरे को समझते हैं और सपोर्ट करते हैं? अगर जवाब हां है, तो रिश्ता मजबूत है.

3. क्या हमारे बीच खुलकर बातचीत होती है?

किसी भी रिश्ते की नींव मजबूत कम्युनिकेशन होती है. क्या आप अपने पार्टनर से बिना झिझक अपनी बातें शेयर कर पाते हैं? क्या वह आपको सुनता और समझता है? अगर बातचीत में झिझक या डर है, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है.

4. क्या हम एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार कर सकते हैं?

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. हर किसी में कुछ न कुछ कमियां होती हैं. सवाल यह है कि क्या आप अपने पार्टनर की कमियों को स्वीकार कर सकते हैं? और क्या वह आपकी कमियों को समझता है? अगर आप दोनों एक-दूसरे को बदलने की बजाय स्वीकार करते हैं, तो रिश्ता ज्यादा टिकाऊ होता है.

ये भी पढ़ें: 5-7 साल का एज गैप शादी के लिए क्यों माना जाता है बेस्ट? रिसर्च में सामने आई वजह

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

5. क्या यह फैसला मेरा अपना है या दबाव में लिया जा रहा है?

कई बार परिवार या समाज के दबाव में लोग शादी का फैसला ले लेते हैं. लेकिन, शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है. खुद से ईमानदारी से पूछें, क्या आप सच में इस रिश्ते के लिए तैयार हैं? या आप सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए हां कह रहे हैं? सही जवाब आपको सही दिशा देगा.

शादी केवल प्यार या आकर्षण का नाम नहीं है, बल्कि यह समझ, जिम्मेदारी और धैर्य का रिश्ता है. अगर आप इन पांच सवालों के जवाब ईमानदारी से ढूंढ़ लेते हैं, तो आपका फैसला ज्यादा मजबूत और सही होगा.

ये भी पढ़ें: 

नोएडा नहीं, दिल्ली की वो मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलता है बिजली का सामान, वीकेंड पर जरूर करें विजिट

पुरानी साड़ियों का क्या करें? इस उधेड़बुन से निकलें और बच्चों के लिए ऐसे बनाएं स्टाइलिश ड्रेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com