दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुस्लिमों की लिस्ट में शामिल है इस भारतीय का नाम, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?

दुनिया के टॉप 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम (2026) की सूची में शेख तमीम बिन हमद अल-थानी (HH Sheikh Tamim bin Hamad Al-Thani) जो की कतर से नाता रखते हैं, वो पहले स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

हाल ही में रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) ने 'द वर्ल्ड्स 500 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल मुस्लिम्स 2026' की लिस्ट जारी की है. इस सूची में दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम हस्तियों के नाम है. यह सूची जॉर्डन के 'रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर' द्वारा हर साल जारी की जाती है. साल 2026 की सूची में एक भारतीय का नाम भी है. दुनिया के टॉप 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम (2026) की सूची में शेख तमीम बिन हमद अल-थानी जो की कतर से नाता रखते हैं, वो पहले स्थान पर हैं. जस्टिस शेख मुहम्मद तकी उस्मानी जो कि पाकिस्तान के प्रसिद्ध विद्वान हैं, वो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

तीसरे नंबर पर हबीब उमर बिन हफीज है जो कि यमन के आध्यात्मिक नेता हैं. इस सूची में  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई का नाम भी शामिल था, जो कि चौथे स्थान पर थे. वहीं जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय पांचवें स्थान पर हैं.

दुनिया के टॉप 5 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम (2026)

1शेख तमीम बिन हमद अल-थानीकतर
2जस्टिस शेख मुहम्मद तकी उस्मानीपाकिस्तान
3हबीब उमर बिन हफीजयमन
4अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई (19 अप्रैल 1939 – 28 फरवरी 2026)ईरान
5किंग अब्दुल्ला द्वितीयजॉर्डन


बात की जाएग दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुस्लिमों की लिस्ट में भारत में से कौन है. तो इस सूची में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी भारत के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम नेता के रूप में उभरे हैं. वो वैश्विक स्तर पर 16वें स्थान पर हैं. वैश्विक स्तर पर शीर्ष 50 में जगह बनाने वाले ये एकमात्र भारतीय धार्मिक नेता हैं. लगातार कई सालों से मौलाना महमूद मदनी 'The Muslim 500' की सूची में शीर्ष 50 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय धार्मिक नेता हैं.

मौलाना महमूद मदनी का जन्म 3 मार्च, 1964 में उत्तर प्रदेश में हुआ था. वे दिवंगत इस्लामिक विद्वान मौलाना असद मदनी के बेटे हैं. मौलाना महमूद मदनी ने 1992 में Darul Uloom Deoband से इस्लामिक थियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया था.

कौन है मौलाना महमूद मदनी

मौलाना महमूद मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद (JUH) के प्रेसिडेंट हैं, जो भारतीय मुसलमानों के सबसे पुराने और सबसे बड़े सामाजिक-धार्मिक संगठनों में से एक है. वह न्याय, सांप्रदायिक सद्भाव और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों के मज़बूत समर्थक हैं. ये हमेशा आतंकवाद की खुलकर निंदा करते हैं.  उन्हें अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय मुसलमानों की आवाज के रूप में देखा जाता है. इतना ही नहीं ये राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की और से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य (MP) भी रह चुके हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dimona पर हमले का बचाव कैसे होता है? Israel की लेयर्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की NDTV ग्राउंड रिपोर्ट