Which was the world first website: आज इंटरनेट पर अरबों वेबसाइट मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली वेबसाइट कौन सी थी? इस वेबसाइट को किसने बनाया था और इस पर किस तरह का कंटेंट था. ये वेबसाइट कितने दिन चली और क्या आज भी इसे देखा जा सकता है या नहीं, जानें सब कुछ.
किस गैस को कहा जाता है laughing gas, सुनकर हंसी आ जाएगी
दुनिया की पहली वेबसाइट
दुनिया की पहली वेबसाइट का नाम था- info.cern.ch. इसे 1991 में ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली ने बनाया था. उस समय टिम बर्नर्स-ली CERN नामक वैज्ञानिक संस्थान में काम करते थे.
टिम बर्नर्स-ली ने जानकारी साझा करने को आसान बनाने के लिए वर्ल्ड वाइड वेब की अवधारणा विकसित की थी. यही आविष्कार आगे चलकर आधुनिक इंटरनेट की नींव बना.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
कैसी थी यह वेबसाइट
यह वेबसाइट आधुनिक वेबसाइटों की तरह आकर्षक नहीं थी. इसमें केवल टेक्स्ट आधारित जानकारी थी. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में जानकारी देना था.
वेबसाइट पर बताया गया था कि वेब क्या है, इसे कैसे उपयोग किया जा सकता है और वेबसाइट कैसे बनाई जा सकती है. यह वेबसाइट तकनीकी इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है.
RAW में कैसे मिलती है नौकरी और कैसे चुने जाते हैं सीक्रेट एजेंट











