दुनिया के किस देश में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल? कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

Cheapest Petrol: दुनियाभर में पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के बावजूद कुछ तेल-समृद्ध देशों में यह बेहद सस्ता है. लीबिया में पेट्रोल लगभग 2–2.5 रुपए प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ता है. इसके बाद ईरान और वेनेजुएला आते हैं, जहां कीमत करीब 2.5 से 3 रुपए प्रति लीटर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?

पिछले कुछ समय से पेट्रोल की कीमतों को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त हलचल मची हुई है. क्रूड ऑयल को लेकर देशों के बीच खींचतान, सप्लाई की परेशानी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. भारत के कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे सफर करना महंगा होता जा रहा है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसी दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पेट्रोल पानी की बोतल से सस्ता मिलता है. कहीं तेल सोना बन गया है तो कहीं यह अब भी बेहद सस्ता है, और यही फर्क ग्लोबल ऑयल की राजनीति को और भी दिलचस्प बना देता है.

कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल 

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में मिलता है. यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 2 से 2.5 रुपए प्रति लीटर है. नॉर्थ अफ्रीका का ये देश तेल के बड़े भंडार के लिए जाना जाता है. सरकार यहां भारी सब्सिडी देती है और फ्यूल पर बहुत कम टैक्स लगाया जाता है. इसी वजह से लीबिया में पेट्रोल की कीमत ग्लोबल एवरेज से कई गुना कम है.

इस बीच सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों की लिस्ट में ईरान दूसरे स्थान पर है. यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 2.6 रुपए प्रति लीटर है. पश्चिमी प्रतिबंधों और अमेरिका-इजराइल के साथ लंबे तनाव के बावजूद ईरान ने पेट्रोल पर भारी सब्सिडी देना जारी रखा है, जिससे कीमतें बेहद कम हैं.

तीसरे स्थान पर वेनेजुएला

दक्षिण अमेरिका का वेनेजुएला भी दुनिया में सस्ते पेट्रोल के लिए जाना जाता है. यहां पेट्रोल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर है. हालांकि यहां सब्सिडी वाला पेट्रोल हर महीने 120 लीटर तक सीमित है. इसके बाद ग्राहकों को सामान्य (गैर-सब्सिडी) कीमत पर पेट्रोल खरीदना पड़ता है.

भारत में क्यों महंगा है पेट्रोल 

  • भारत में पेट्रोल की कीमत ज्यादा होने की कई वजहें हैं. इनमें शामिल हैं - 
  • क्रूड ऑइल का बड़ा हिस्सा आयात करना पड़ता है
  • केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स
  • ट्रांसपोर्टेशन और रिफाइनिंग लागत
  • ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

क्या अमेरिका ने एरिया 51 में एलियन पकड़कर रखे हैं? जानें आखिर ये क्या है

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़