ट्विशा की बॉडी सड़ने लगी है... पुलिस के दावे के बीच जानें मॉर्चुरी में कितने दिन तक सेफ रहता है शरीर

How long body stays safe in morgue : भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में पुलिस ने परिवार से शव ले जाने के लिए पत्र लिखा है, क्योंकि बॉडी के सड़ने का खतरा है. एम्स भोपाल में शव -4°C पर रखा है, जबकि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए -80°C तापमान चाहिए, जो वहां मौजूद नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आम तौर पर सरकारी अस्पतालों के शवगृहों (Mortuaries) में शवों को फ्रीजर में -4°C (माइंस 4 डिग्री सेल्सियस) पर रखा जाता है.

Twisha Sharma Case : भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने ट्विशा के परिवार को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द शव की कस्टडी लेने को कहा है, क्योंकि शव के सड़ने (Decompose) का खतरा बढ़ गया है. ट्विशा का शव 13 मई से एम्स भोपाल की मॉर्चुरी में रखा है. परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, इसलिए वे दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़े हैं. इस बीच यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर मॉर्चुरी में शव कितने दिनों तक सुरक्षित रह सकता है? आइए जानते हैं...

-4°C बनाम -80°C

आम तौर पर सरकारी अस्पतालों के शवगृहों (Mortuaries) में शवों को फ्रीजर में -4°C (माइंस 4 डिग्री सेल्सियस) पर रखा जाता है. पुलिस के मुताबिक, एम्स भोपाल में भी यही व्यवस्था है. इस तापमान पर किसी भी शव को केवल 3 से 5 दिनों तक ही ठीक हालत में रखा जा सकता है.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर किसी शव को हफ्तों या महीनों तक बिना सड़े सुरक्षित रखना हो, तो उसके लिए -80°C) के डीप फ्रीजर या फिर एम्बामिंग (विशेष रसायनों का लेप) की जरूरत होती है. एम्स भोपाल ने पुलिस को साफ बताया है कि उनके पास -80°C का अल्ट्रा-लो फ्रीजर उपलब्ध नहीं है.

मौत के बाद शरीर में क्या होता है?

जब किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसके शरीर में दो मुख्य प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं:

ऑटोलिसिस - Autolysis

शरीर की कोशिकाएं खुद को नष्ट करने लगती हैं.

प्यूट्रीफैक्शन - Putrefaction

शरीर के भीतर मौजूद बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं और अंगों को गलाने लगते हैं.

ठंडा तापमान इन बैक्टीरिया की रफ्तार को धीमा तो कर देता है, लेकिन पूरी तरह रोक नहीं पाता. 7-8 दिन बीत जाने के बाद -4°C पर भी शरीर धीरे-धीरे डीकंपोज होने लगता है.
 

Advertisement

यह भी पढ़ेंट्विशा की मौत मिस्ट्री जिस जमानत याचिका से गहराई, उसमें सास ने ऐसा क्या लिखा था?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | TMC के 'पुष्पा' जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, CM Suvendu की तारीफ में क्या कहा?