India’s Lifeline: भारत की वो नदी जिसमें है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, सालों तक खराब क्यों नहीं होता इसका पानी?

भारत की एक ऐसी खास नदी जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पाई जाती है, यही वजह है कि इसका पानी लंबे समय तक खराब नहीं होता और इसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंगा के पानी में कुछ खास अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो गंदगी को जल्दी खत्म कर देते हैं.

Which river has highest oxygen : भारत को नदियों का देश कहा जाता है. इसकी वजह भी साफ है क्योंकि यहां सैकड़ों नदियां बहती हैं. छोटी-बड़ी मिलाकर 400 से ज्यादा नदियां देश में मौजूद हैं और इनमें से करीब 200 मुख्य नदियां अलग-अलग इलाकों से होकर गुजरती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब में एक ऐसी नदी भी है,  जिसे सबसे ज्यादा ऑक्सीजन वाली नदी माना जाता है. यही वजह है कि इसे लाइफलाइन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है और ये नदी कई राज्यों की प्यास बुझाने के साथ-साथ जीवन भी देती है.

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन वाली नदी

भारत की जिस नदी में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पाई जाती है, उसे लेकर अक्सर लोगों में बहुत क्यूरियोसिटी रहती है. अगर आप भी नहीं जानते वो कौन सी नदी है तो आपको बता दें कि इसका जवाब है गंगा नदी. माना जाता है कि गंगा के पानी में घुली हुई ऑक्सीजन यानी डिसोलव्ड ऑक्सीजन का स्तर बाकी नदियों के मुकाबले ज्यादा होता है. यही कारण है कि इस नदी का पानी लंबे समय तक खराब नहीं होता और इसमें जीवन बनाए रखने की क्षमता ज्यादा होती है.

क्या है इसके पीछे की वजह

गंगा नदी के पानी में ज्यादा ऑक्सीजन होने की सबसे बड़ी वजह इसकी खास प्राकृतिक क्षमता मानी जाती है. इसे आसान भाषा में खुद को साफ करने की ताकत कहा जा सकता है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गंगा का पानी खुद को साफ रखने में सक्षम होता है. इसी वजह से इसमें ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है और पानी ज्यादा समय तक ताजा रहता है.

रिसर्च क्या कहती है

कुछ स्टडीज के अनुसार गंगा के कई हिस्सों में ऑक्सीजन का स्तर 5.8 से 8.9 mg/L तक पाया गया है जो पानी में रहने वाले जीवों के लिए अच्छा माना जाता है. भारत में सामान्य तौर पर 5 mg/L से ज्यादा ऑक्सीजन को सुरक्षित माना जाता है. ऐसे में गंगा का स्तर कई जगहों पर इससे बेहतर पाया गया है जो इसे खास बनाता है.

Advertisement

खास बैक्टीरिया भी हैं वजह

गंगा के पानी में कुछ खास अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो गंदगी को जल्दी खत्म कर देते हैं. इसी वजह से पानी अपने आप साफ रहने में मदद करता है और उसमें ऑक्सीजन भी बनी रहती है. इसलिए कई जगह गंदगी होने के बाद भी ये नदी जीवों के लिए ठीक रहती है.

पांच राज्यों से गुजरती है ये नदी

गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है. इतने बड़े इलाके में बहने के कारण ये करोड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है और इसी वजह से इसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 7.3 करोड़ पुरुष तो 6 करोड़ महिलाएं, जानें प्रदेश में हैं कितने ट्रांसजेंडर वोटर

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article