GK Quiz: अरावली के पहाड़ों से जुड़े 10 सवालों का जवाब, छात्रों के काम की है ये खबर

अरावली पर्वतमाला भारत की प्राचीन और महत्वपूर्ण श्रृंखला है. जो राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में फैली है. जलवायु, जल स्रोत, जैव विविधता और खनिज संसाधनों में भूमिका निभाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरावली की सबसे ऊंची चोटी का नाम गुरु शिखर है.

Aravalli Range GK Question: अरावली पर्वतमाला भारत की एक बहुत पुरानी और खास पर्वत श्रृंखला है. ये गुजरात से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैली हुई है. कहा जाता है कि ये पहाड़ करोड़ों साल पुराने हैं, इसलिए इन्हें दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमालाओं में गिना जाता है. अरावली की ऊंचाई ज्यादा नहीं है, फिर भी इसका महत्व बहुत बड़ा है. यह बारिश को संतुलित रखने, पानी के स्रोत बचाने, गर्मी और रेगिस्तान को फैलने से रोकने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करती है.परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए इससे जुड़े कुछ जरूरी सवाल-जवाब यहां दिए गए हैं.

प्रश्न 1- अरावली पर्वतमाला भारत के किस हिस्से में स्थित है?

उत्तर – अरावली पर्वतमाला पश्चिमी भारत में स्थित है और ये राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में फैली हुई है.

प्रश्न 2- अरावली पर्वतमाला को सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक क्यों माना जाता है?

उत्तर – क्योंकि ये बहुत ही प्राचीन है और माना जाता है कि इसकी उम्र लगभग दो अरब वर्ष से भी ज्यादा है.

प्रश्न 3- किन राज्यों में अरावली जल स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण है?

उत्तर – दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में अरावली मीठे पानी के एक बड़े स्रोत के रूप में मदद करती है.

प्रश्न 4- अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?

उत्तर – अरावली की सबसे ऊंची चोटी का नाम गुरु शिखर है, जो माउंट आबू (राजस्थान) में स्थित है.

प्रश्न 5- अरावली मरुस्थलीकरण को रोकने में कैसे मदद करती है?

उत्तर – अरावली थार रेगिस्तान के फैलाव को रोकने के लिए एक नेचुरल दीवार या रुकावट की तरह काम करती है.

प्रश्न 6- अरावली को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र क्यों माना गया है?

उत्तर – क्योंकि यहां जैव विविधता बहुत समृद्ध है. कई लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियां रहती हैं और ये मीठे पानी का महत्वपूर्ण स्रोत है.

प्रश्न 7- अरावली पर्वतमाला में कौन-कौन से खनिज पाए जाते हैं?

उत्तर – यहां तांबा, जस्ता, सीसा और कई अन्य कीमती खनिज पाए जाते हैं.

प्रश्न 8- अरावली के जंगलों में कौन सी वन्यजीव प्रजातियां मिलती हैं?

उत्तर – अरावली क्षेत्र में भेड़िया, लकड़बग्घा, तेंदुआ और कई अन्य जंगली प्रजातियां पाई जाती हैं.

प्रश्न 9- अरावली से कौन सी नदियां निकलती हैं?

उत्तर – बनास, लूनी और साहिबी जैसी नदियां अरावली क्षेत्र से निकलती हैं.

प्रश्न 10- अरावली जलवायु और मानसून को कैसे प्रभावित करती है?

उत्तर – अरावली तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है और क्षेत्रीय जलवायु और मानसून पर असर डालती है.

Featured Video Of The Day
Unnao Rape Case: Kuldeep Sengar की बेल पर विरोध प्रदर्शन, कल होगी Supreme Court में सुनवाई