Budget 2026: निर्मला सीतारमण तोड़ चुकी हैं सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड, ये हैं उनकी अब तक की स्पीच

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 9वीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी योजनाओं की घोषणा भी की. इस बार उन्होंने 1 घंटे, 24 मिनट की स्पीच दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
निर्मला सीतारमण से पहले सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड वित्त मंत्री जसवंत सिंह के नाम था.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2020 में बजट पेश करने के दौरान 2 घंटे, 42 मिनट तक भाषण दिया था. इस तरह से निर्मला सीतारमण ने बजट 2019 में दिए गए 2 घंटे, 15 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था. निर्मला सीतारमण से पहले सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड वित्त मंत्री जसवंत सिंह के नाम था. उन्होंने 2003 में 2 घंटे 13 मिनट लंबा बजट भाषण दिया था.

सालकितना लंबा भाषण
1.20192 घंटे 15 मिनट
2.20202 घंटे, 42 मिनट
3.20211 घंटे, 40 मिनट
4.20221 घंटे, 23 मिनट
5.20231घंटे,27 मिनट
6.2024- अंतरिम बजट

57 मिनट

7.2024-पूर्ण बजट1 घंटे 25 मिनट
8.20251 घंटे 14 मिनट
9.20261 घंटे, 24 मिनट

 9वीं बार पेश किया बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 9वीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया. इस बार उन्होंने 1 घंटे, 24 मिनट की स्पीच दी. वहीं अपने आठवें बजट के दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे 14 मिनट यानी 77 मिनट तक भाषण दिया था. 2024 में आम चुनाव होने के कारण 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था, जिसमें वित्त मंत्री का भाषण लगभग 57 मिनट का रहा.  

चुनाव के बाद मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई, जिसके बाद 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश किया गया. इस दौरान सीतारमण का बजट भाषण करीब 1 घंटे 25 मिनट तक चला. इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने 2023-24 के लिए 1 घंटे, 27 मिनट का बजट भाषण पढ़ा था. साल 2019 में उनका बजट भाषण 2 घंटे 14 मिनट का था. 2022 में वह 1 घंटे, 32 मिनट तक बोलीं थीं. साल 2021 में निर्मला सीतारमण ने बिना पेपर के इस्तेमाल किए बजट पेश किया था. इनकी ये स्पीच 1 घंटे 40 मिनट लंबी थी. 

य़े भी पढ़ें- सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए बनेगी कमेटी: बजट पेश करते हुए बोलीं वित्त मंत्री

Featured Video Of The Day
Budget 2026 | अगर आप NRI हैं और Property बेचना चाहते हैं, तो जरूर सुनें Nirmala Sitharaman का ऐलान