पश्चिम बंगाल की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. लंबे सियासी संग्राम और रस्साकशी के बाद, बंगाल विधानसभा के स्पीकर ने बागी गुट को आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है. इसके साथ ही ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को बंगाल में विपक्ष का नया नेता (Leader of Opposition - LoP) चुन लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ऋतव्रत बनर्जी के साथ 58 विधायकों का मजबूत समर्थन है, जिसने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को बेहद दिलचस्प बना दिया है.