World Students Day 2022: विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को स्वर्गीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक, शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर मनाया जाता है. छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है. कलाम को प्यार से "पीपुल्स प्रेसिडेंट" के रूप में याद किया जाता है और उनके जन्मदिन को छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था. 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया था. उनके बारे में और उनके जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, यह जानने के लिए नीचे दी गई लेख को पूरा पढ़ें.
विश्व छात्र दिवस की थीम | World Students Day 2022 Theme
चूंकि इस अवसर को एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन माना जाता है, इस दिन स्कूलों, सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम, अभियान और डिबेट्स आयोजित की जाती हैं. विश्व छात्र दिवस 2022 की थीम अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसके जारी किए जाने की उम्मीद है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
विश्व छात्र दिवस का इतिहास (History of World Students' Day)
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में 15 अक्टूबर को भारत में विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया गया था. उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां, और उन्होंने अपने छात्रों को जो प्रेरणा दी है उसे इस दिन याद किया जाता है. हर साल कलाम के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि:
- उनके व्यावहारिक व्याख्यान और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण ने छात्रों को बड़े पैमाने पर खुद का बेस्ट वर्जन बनने के लिए प्रेरित किया.
- उनका हमेशा से मानना था कि छात्र भविष्य हैं और उनके पास प्रगतिशील दिमाग है जो हमारे देश को हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
- उन्होंने खुद को सबसे अधिक समर्पित रूप से एक शिक्षक की भूमिका में पहचाना.
- उन्होंने मानना था कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं क्योंकि वे छात्रों को उनके संबंधित विषयों में कुशल बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं.
- कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया.
World Students' Day Quotes
- "आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते हैं, और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी."
- "आपके सपने सच होने से पहले आपको सपने देखने होंगे."
- "अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर आप दूसरी में असफल हो जाते हैं, तो अधिक लोग यह कहने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं