विज्ञापन

PM मोदी से सीधी बात करने वाली तनिषा गौतम कौन हैं? जानिए देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट में उनका रोल

इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी और कंपनी की डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी तनिषा गौतम ने पीएम मोदी से सीधा संवाद कर अपना अनुभव साझा किया, जो देश और झारखंड के लिए गौरव का क्षण है

PM मोदी से सीधी बात करने वाली तनिषा गौतम कौन हैं? जानिए देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट में उनका रोल
जानिए कौन हैं जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम, जिन्होंने 4 जुलाई को गुजरात के साणंद में भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया.

India's First Made in India Semiconductor Chip Launch: भारत के तकनीकी इतिहास में 4 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर ओसैट (OSAT) प्लांट का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक मौके पर भारत में निर्मित पहली 'Made in India' कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप को जापान के एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक के लिए रवाना किया गया. इस पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड के जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम की रही, जिन्हें इस बेहद खास और ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का गौरव प्राप्त हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने तनिषा की तारीफ भी की. उन्होंने कहा तनिष्का का टेक्निकल स्किल और आत्मविश्वास दोनों ही शानदार है. बेटी की इस उपलब्धि से पिता काफी खुश हैं. ऐसे में आइए जानते हैं प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली तनिषा गौतम कौन हैं और देश के इस महत्वाकांक्षी मिशन में क्या है उनकी भूमिका.

कौन हैं जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम?
Latest and Breaking News on NDTV

तनिषा गौतम मूल रूप से झारखंड के टाटा नगरी जमशेदपुर की रहने वाली हैं. उनकी माता प्रेमलता कुमारी एक गृहिणी हैं. तनिषा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाते हुए एनटीटीएफ-टीएसटीआई (NTTF-TSTI) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की. तनिषा की इस सफलता से प्रेरित होकर उनका छोटा भाई भी वर्तमान में इसी संस्थान (NTTF TSTI) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है.

करियर की शुरुआत और सेमीकंडक्टर प्लांट में रोल
Latest and Breaking News on NDTV

इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद तनिषा ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध कंपनी 'डॉ. रेड्डीज़' (Dr. Reddy's) से की थी. वर्तमान में वह गुजरात के अहमदाबाद के साणंद स्थित सीजी सेमी (CG Semi) कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (DET) के रूप में कार्यरत हैं. तनिषा भारत के इस पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. वह उस टीम में शामिल हैं जो भारत की पहली स्वदेशी कमर्शियल चिप को तैयार करने और उसकी गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाए रखने में अपनी भूमिका निभा रही हैं.

पीएम मोदी से सीधा संवाद और देश के लिए गर्व का क्षण

4 जुलाई को आयोजित इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का देश के कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लांट के इंजीनियरों और तकनीशियनों से बातचीत की, जिसमें सीधे संवाद के लिए तनिषा गौतम का चयन किया गया था. तनिषा ने पीएम मोदी से सीधे बातचीत कर भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में अपने कार्य अनुभव को साझा किया. प्रधानमंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों के काम, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के भविष्य को लेकर भी चर्चा की. 

Latest and Breaking News on NDTV
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

बता दें कि जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश के सबसे बड़े तकनीकी मिशनों का हिस्सा बना जा सकता है.हमें विश्वास है कि उनकी यह सफलता झारखंड और देशभर के युवाओं को नए सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान LDC भर्ती परीक्षा आज, अजमेर परीक्षा केंद्र के बाहर 30 मिनट तक रोके गए उम्मीदवार, देरी से मिली एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com