विज्ञापन

रांची के वांगचुक नाम से मशहूर हुए देवेंद्र नाथ महतो कौन हैं?

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे के रूप में देवेंद्र नाथ महतो उभरे हैं. रांची में जारी आंदोलन के बीच उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है और CBI-ED जांच की मांग कर रहे हैं.

रांची के वांगचुक नाम से मशहूर हुए देवेंद्र नाथ महतो कौन हैं?
इस चुनाव में महतो ने 1,32,647 वोट हासिल किए. हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 1.66 लाख रुपये की संपत्ति है. 

JPSC & JSSC Protest :   झारखंड इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन का मुद्दा गरमाया हुआ है. अब तो सियासी रंग भी ले चुका है. राजनैतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. इस आंदोलन को लेकर एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है देवेंद्र नाथ महतो. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे आंदोलन का चेहरा बन चुके महतो को अब तो कई छात्र और समर्थक झारखंड का "सोनम वांगचुक" कहने लगे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं देवेंद्र नाथ महतो की अब तक जर्नी...

हमेशा रहे फर्स्ट डिवीजन

रांची जिले के राहे प्रखंड के कापीडीह गांव के रहने वाले देवेंद्रनाथ महतो ने साल 2006 में JAC से मैट्रिक और 2008 में साइंस से इंटरमीडिएट की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन के साथ पास की. इसके बाद रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी से संस्कृत में ग्रैजुएशन किया. फिर उन्होंने हजारीबाग (2015-17) से बीएड भी किया है. इसमें भी वो फर्स्ट डिवीजन पास हुए. बीएड के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी से दो सब्जेक्ट (संस्कृत और फिर कुरमाली, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसमें भी प्रथम श्रेणी से पास हुए. यानी पूरा एकेडेमिक सफर महतो का फर्स्ट डिवीज के साथ पूरा हुआ.  

2015 से उठा रहे हैं छात्रों की आवाज

बता दें कि देवेंद्र नाथ महतो 2015 से छात्रों के लिए आवाज उठा रहे हैं. महतो ने स्कॉलरशिप, पेपर लीक, भर्ती नियमों, आरक्षण नीति और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों को उठाते रहे हैं.

चुनाव भी लड़ चुके हैं

महतो ने 2024 चुनाव भी लड़ा था. देवेंद्र की चुनावी हलफनामे के अनुसार, झारखंड के तमार निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यताओं में कई पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्रियों का जिक्र किया है. साथ ही उन्होंने हलफनामे में मुख्य कामों में समाज सेवा और छात्र सक्रियता बताया है. बता दें कि इस चुनाव में महतो ने 1,32,647 वोट हासिल किए. हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 1.66 लाख रुपये की संपत्ति है. 

11 मामले भी हैं दर्ज

छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन की सक्रियता के कारण उनपर 11 मामले भी दायर हैं. 

यह भी पढ़ें- CM का आवास 2 किमी दूर है, हम सड़क पर भूखे हैं... NDTV से बोले रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com