विज्ञापन

Uttarakhand PCS 2024 Result: उत्तराखंड PCS का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर बनीं टॉपर; बेटियों का जलवा

Uttarakhand PCS 2024 Result उत्तराखंड PCS 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है. जसमीत कौर ने टॉप किया है. डिप्टी कलेक्टर मेरिट में पहले दो स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं और 180 से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं.

Uttarakhand PCS 2024 Result: उत्तराखंड PCS का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर बनीं टॉपर; बेटियों का जलवा
उत्तराखंड में कई बेटियां बनीं अधिकारी

Uttarakhand PCS 2024 Result: उत्तराखंड PCS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इस बार के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. डिप्टी कलेक्टर पद की मेरिट में पहले और दूसरे स्थान पर महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है. जसमीत कौर ने टॉप किया है, वहीं वर्षा जोशी दूसरे नंबर पर रही हैं. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी इस रिजल्ट में 180 से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं. कई अहम सरकारी पदों पर भी चयन हुआ है. रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है.

डिप्टी कलेक्टर पद पर किसका हुआ सिलेक्शन

डिप्टी कलेक्टर पद के लिए कुल नौ उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इनमें जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, विराट शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी शामिल हैं. खास बात ये रही कि मेरिट में पहले दो स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं. इसी वजह से इस रिजल्ट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

सीओ पद पर अदिति पुनेठा रहीं सबसे आगे

पुलिस उपाधीक्षक यानी सीओ पद के लिए 10 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. इस सूची में अदिति पुनेठा पहले स्थान पर रही हैं. उनके अलावा ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी का भी चयन हुआ है. इसके साथ ही कई दूसरे प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं.

इन विभागों में हुआ सबसे ज्यादा सिलेक्शन

इस बार शिक्षा, वित्त और कर विभाग में सबसे ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं. उप शिक्षा अधिकारी के 58 पदों पर चयन हुआ है. राज्य कर अधिकारी के 53 पद भरे गए हैं. वहीं सहायक आयुक्त राज्य कर के 16 और वित्त अधिकारी या कोषाधिकारी के 14 पदों पर उम्मीदवारों को सफलता मिली है. इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी भर्ती की गई है.

कई चरणों के बाद आया अंतिम रिजल्ट

आयोग ने मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी किया है. पूरी चयन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल 2026 के बीच पूरी हुई. अब सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

Exclusive : CBSE के OSM Tender का असली सच क्या है? आखिर किसके इशारे पर बदले गए Blacklisting Clause?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com