उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited - UPPCL) ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 2555 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 29 दिसम्बर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 2555
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड III | 2296 पद |
2 | स्टेनोग्राफर ग्रेड III | 259 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है.
वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद रुपये 5200- 20200/-, ग्रेड पे- 2600/- वेतन प्रतिमाह दिए जाएंगे.
आवेदन शुल्क:क्र.सं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
1 | सामान्य (अनारक्षित) | रुपये 1000/- |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग | रुपये 1000/- |
3 | अनुसूचित जाति | रुपये 700/- |
4 | अनुसूचित जनजाति | रुपये 700/- |
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited - UPPCL) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी उम्मीदवार 29 दिसम्बर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों लिए यहां क्लिक करें.