UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है. ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में ये परीक्षा होगी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल या गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50 फीसदी की छूट का ऐलान भी किया है.
पेपर से जुड़ी जानकारी-
1.पहली शिफ्ट - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक
2.दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक
रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE UPDATES-
3 बजे से होगा दूसरी शिफ्ट का एग्जाम
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट का एग्जाम खत्म हो गया है. अब दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शुर होगी.
UP Police Constable Exam LIVE: परीक्षा केंद्र पर ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम
UP Police Constable Exam LIVE: परीक्षा केंद्र पर ही एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है, साथ ही एक जिला कंट्रोल रूम भी है जो सभी परीक्षा केंद्रों की एक साथ निगरानी करेगा."
UP Police Constable Exam LIVE: लगाए गए 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
UP Police Constable Exam LIVE: परीक्षा की निगरानी के लिए पूरे राज्य में 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करें और परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें.
UP Police Constable Exam LIVE: सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं
UP Police Constable Exam LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए. आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी."
UP पुलिस भर्ती परीक्षा: हमीरपुर में फुटपाथ पर छात्रों ने गुजारी रात
UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. शहरों में परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुटना रविवार रात से ही शुरू हो गई. आलम यह था कि इन्हें अव्यवस्था के चलते खुले आसमान में इधर-उधर रात गुजारनी पड़ रही है. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी नगर निगम द्वारा बनाए गए कैंप में अभ्यर्थी ठहरे हैं, लेकिन यहां जगह कम पड़ गई. यही हाल अन्य शहरों में रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए कैंपों का हैं. इसलिए अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार भी रात में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं. चाहें वह पुटपाथ या पार्क या. इस छात्रों की मजबूरी का होटल वाले भी फायदा उठा रहे हैं, जिन्होंने कमरों के दाम बढ़ा लिए हैं.
UP Police Constable Exam LIVE: फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
UP Police Constable Exam LIVE: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, फर्जी अभ्यर्थी, दलालों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर तत्काल रोक लगाई जा सके.
UP Police Constable Exam LIVE: कानपुर में सख्त इंतजाम
UP Police Constable Exam LIVE: कानपुर कमिश्नरेट ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है. इसके अलावा सभी 54 केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही इंटेलिजेंस और लोकल पुलिस की टीमें भी सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगी.
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: हजारों की तादाद में सेंटर पर पहुंच रहे हैं स्टूडेंट्स
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: उत्तर प्रदेश में आज सिपाही भर्ती परीक्षा है. इसको लेकर के हजारों की तादाद में स्टूडेंट्स अपने-अपने सेंटर पर पहुंच रहे हैं.
UP Police Constable Exam LIVE: पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा
UP Police Constable Exam LIVE: परीक्षा के लिए राज्य भर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए निर्धारित समय के अलावा पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.
UP Police exam LIVE: नकल वालों पर 50 लाख से एक करोड़ रुपये जुर्माना
सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम 7 साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल से, सॉल्वर बनकर बैठे तो संपत्ति होगी जब्त, बोर्ड की सख्त चेतावनी
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 8 जून, 9 जून और 10 जून को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. ये परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में होगी. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है.
एग्जाम के चलते 8 से 10 जून तक भदोही में इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को देखते हुए 8 से 10 जून 2026 तक सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा. मिर्जापुर जाने वाले ट्रक, डंपर और ट्रेलर प्रतिबंधित रहेंगे. जबकि बसों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी.
झांसी स्टेशन पर किताबों के साथ गुजरी रात, UP पुलिस परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम देने झांसी पहुंची एक महिला उम्मीदवार ने कहा, हम 2023 से पेपर दे रहे हैं. इससे पहले 2024 में दिया था, हमारी इस बार तैयारी पूरी है. रास्ते में आते समय कुछ परेशानी होती है. पुलिस बनकर समाजसेवा करेंगे.
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: 7 से 10 जून तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है. रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. 7 से 10 जून तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, परीक्षा आज से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगी. सभी स्पेशल ट्रेनों में 12 कोच लगाए जाएंगे, लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है.
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: UP सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 30 हजार AI कैमरों से मिनट-टू-मिनट निगरानी
UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: डीआईजी सत्यार्थ पंकज ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में एक थ्री ट्रायल कंट्रोल रूम बनाया गया है. पूरे प्रदेश के 1,183 परीक्षा केंद्रों पर 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव निगरानी रखी जाएगी. इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाते हुए AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर किसी भी सेंटर पर मिनट-टू-मिनट निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी होती है, तो AI सॉफ्टवेयर तुरंत भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम में वॉर्निंग अलार्म बजा देगा, जिससे तुरंत एक्शन लिया जा सके.
UP Police Constable Exam Live: रेलवे स्टेशन पर पहुंची उम्मीदवारों की भीड़
UP Police Constable Exam Live: यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए झांसी पहुंच रहे उम्मीदवारों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर जुटने लगी है.
UP police Sipahi Bharti Live: कानपुर में 1,17,000 उम्मीदवार देंगे एग्जाम
UP police Sipahi Bharti Live: कानपुर के 56 केंद्रों पर ये एग्जाम होगा. करीब 1,17,000 उम्मीदवार ये परीक्षा देंगे.