UPSSSC Lower PCS: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आई है. उत्तर प्रदेश सबॉर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबॉर्डिनेट सर्विसेज (Lower PCS) मेन परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 2285 पदों को भरा जाएगा.. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जरूरी शर्तों और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से जरूर पढ़ लें.
आवेदन की तारीख और प्रोसेस
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One-Time Registration (OTR) करना अनिवार्य होगा. बिना OTR के एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
सिलेक्शन प्रोसेस
PET स्कोर
- मेन्स परीक्षा
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
PET 2025 जरूरी
केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड हो. शून्य या निगेटिव मार्क्स वाले उम्मीदवार मेन्स के लिए सलेक्ट नहीं होंगे.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री
कुछ पदों के लिए संबंधित सब्जेक्ट्स (जैसे कॉमर्स, एग्रीकल्चर) में डिग्री जरूरी
कुछ पदों के लिए DOEACC ‘O' लेवल डिप्लोमा जरूरी
उम्र
- न्यूनतम उम्र: 18 या 21 साल (पद के अनुसार)
- अधिकतम उम्र: 40 साल
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी
डिपार्टमेंट-वाइज वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती के तहत कई डिपार्टमेंट्स में पद निकाले गए हैं, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट: 548 पद
- ऑडिटर: 419 पद
- अमीन/ऑक्शनियर: 323 पद
- एग्जीक्यूटिव ऑफिसर: 238 पद
- असिस्टेंट कंसोलिडेशन ऑफिसर: 168 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (नॉन-टेक): 134 पद
- सेंटर इंचार्ज (UPSRTC): 92 पद
- डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर: 85 पद
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं -
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
- इसके बाद OTR (One-Time Registration) प्रोसेस को पूरा करें. ऐसा करने से आगे आवेदन करना आसान हो सके.
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें.
- अब मांगे गए सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को दिए हुए फॉर्मेट में अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं