विज्ञापन

UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, यूपीएससी ने निकाली Group A और B के 105 पदों पर भर्ती

Sarkari 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A और B के 105 पदों पर भर्ती निकाली है. कृषि, रक्षा और स्वास्थ्य जैसे मंत्रालयों में नौकरी का मौका। 17 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन.

UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, यूपीएससी ने निकाली Group A और B के 105 पदों पर भर्ती
यह भर्ती अभियान सरकार के कई प्रमुख मंत्रालयों के लिए चलाया जा रहा है.

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के कुल 105 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस आज यानी 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जुलाई 2026 है.

किन-किन मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी?

इनमें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, आयुष, नागरिक उड्डयन (Civil Aviation), कॉर्पोरेट मामले, संस्कृति, रक्षा, और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय शामिल हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के जरिए कई तरह के पदों को भरा जाएगा. 

  • जॉइंट डायरेक्टर (Joint Director)
  • एयरोनॉटिकल ऑफिसर (Aeronautical Officer)
  • लीगल ऑफिसर (Legal Officer)
  • कंपनी प्रॉसिक्यूटर (Company Prosecutor)
  • डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट
  • सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर
  • स्टोर ऑफिसर
  • सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर
  • मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा)
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड III (ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी आदि)

नोटिफिकेशन

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले यूपीएससी के आधिकारिक ORA पोर्टल (upsconline.nic.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरिए.
  • अपने जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करिए.
  • अगर आपके पद के लिए आवेदन शुल्क (Fees) लागू है, तो उसका भुगतान करिए.
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करिए और आगे की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

इस बात का रखें खास ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि उम्र, योग्यता और अनुभव से जुड़ी सभी शर्तें साफ हो सकें.

यह भी पढ़ें- RRB Recruitment 2026 : रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकते हैं अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com