विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

UPSC ने मांगे CDS (I) एग्‍जामिनेशन, 2018 के लिए आवेदन

भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में 100 रिक्तियों, भारतीय नौसेना अकादमी में 45 रिक्तियों, एज़ीमला, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में 32 रिक्तियां, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में 225 (पुरुष उम्मीदवार) रिक्तियां हैं. ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में एसएससी महिला (गैर-तकनीकी) कोर्स में 12 रिक्तियां

Also Read in
UPSC ने मांगे CDS (I) एग्‍जामिनेशन, 2018 के लिए आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2018 के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें एसएससी महिला (गैर-तकनीकी) कोर्स शामिल हैं. आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर, 2017 शाम 6:00 बजे तक है. उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा.

भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में 100 रिक्तियों, भारतीय नौसेना अकादमी में 45 रिक्तियों, एज़ीमला, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में 32 रिक्तियां, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में 225 (पुरुष उम्मीदवार) रिक्तियां हैं. ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में एसएससी महिला (गैर-तकनीकी) कोर्स में 12 रिक्तियां हैं.

पात्रता
आईएमए के लिए योग्‍यता
ऐसे अविवाहित पुरुष जिनका जन्‍म 2 जनवरी 1995 से पहले हुआ हो इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री
 नेवल अकादमी के लिए योग्‍यता
अविवाहित पुरुष इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री

एयर फॉर्स अकादमी के लिए योग्‍यता
20 से 24 साल के उम्‍मीदवारा इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या 10+2 में भौतिकी और गणित के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री

ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी के लिए योग्‍यता

पुरुषों के लिए एसएससी कोर्स
अविवाहित पुरुष इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री
 महिलाओं के लिए एसएससी कोर्स
अविवाहित महिलाएं, ऐसी विधवा महिला जिसने पुनर्विवाह नहीं किया है  वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं.
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री

एप्‍लीकेशन प्रोसेस
आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है. उम्‍मीदवारों  (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर) को 200 रुपए का भगुतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान निकटतम एसबीआई शाखा में या नेटबैंकिंग के माध्यम से या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.


 
जॉब्‍स की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CDS Exam, UPSC CDS Exam 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com