UPSC IES Admit Card 2026: अगर आपने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और जरूरी डिटेल्स भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
कब होगी परीक्षा?
UPSC IES 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जो 3 मार्च 2026 तक चली थी. शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 19 जून 2026 को आयोजित होने जा रही है. परीक्षा से ठीक कुछ दिन पहले, यानी 13 जून 2026 को इसके एडमिट कार्ड लाइव कर दिए गए हैं.
UPSC IES Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अब UPSC IES/ESE Admit Card 2026 वाले लिंक को चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए जरूरी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़िए.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि डालिए.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
इस बात का रखें खास ख्याल
याद रखें कि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र (Exam Center) में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
क्या है IES परीक्षा और क्यों है खास?
इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के पदों पर सरकारी नौकरी मिलती है. इस परीक्षा में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन स्ट्रीम के इंजीनियर्स हिस्सा लेते हैं.
यह भी पढ़ें- Central Bank में 4500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं