विज्ञापन

UPSC CMS Exam 2026: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, UPSC CMS परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू

UPSC CMS Exam 2026: इस साल UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा  का आयोजन अगस्त में होगा. यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी. इसलिए परीक्षा की तैयारी तेजी से शुरू कर दें. इस भर्ती के जरिए देशभर में विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में 1358 से अधिक पदों को भरा जाना है.

UPSC CMS Exam 2026: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, UPSC CMS परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू
ये परीक्षा दो चरणों में होती है, जो कि लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट है.

UPSC CMS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस साल ये परीक्षा देना चाहते हैं वो आवेदन कर दें. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गई है, जो कि 31 मार्च, 2026 तक चलेगी. इसलिए उम्मीदवार देरी न करें और तुरंत अप्लाई कर दें. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है.

इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवरों की भर्ती होती है. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO), असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर (ADMO) और दूसरे मेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाती है.

कब होगी परीक्षा

UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा  का आयोजन अगस्त में होगा. यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी. इसलिए परीक्षा की तैयारी तेजी से शुरू कर दें. 

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए वो  उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होगी.
  2. एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
  3. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है.

दो चरणों में होती है परीक्षा

ये परीक्षा दो चरणों में होती है, लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट. लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है. जो भी उम्मीदवार  लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों का होता है.  लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों को जोड़कर रिजल्ट जारी किया जाता है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ पेरेंट्स की सैलरी से तय नहीं हो सकती OBC क्रीमी लेयर, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com