विज्ञापन

UPSC CDS 2 Exam 2026 Date Out: 13 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम शड्यूल

CDS-2 Exam Guideline 2026 : परीक्षा 13 सितंबर को कुल 451 पदों के लिए होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा.

UPSC CDS 2 Exam 2026 Date Out: 13 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम शड्यूल
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किया गया है.

CDS 2 Exam 2026 Date Out : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2026 की एग्जाम डेट जारी कर दी दी है. CDS 2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. बता दें यह परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.

इस बार UPSC कुल 451 रिक्तियों के लिए ये एग्जाम करा रहा है.  ये पद इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला एयर फोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए भरे जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं एग्जाम शेड्यूल, गाइडलाइन और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख...

पेपर पैटर्न क्या होगा

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग पेपर देने होंगे.

  1. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
  2. जनरल नॉलेज का पेपर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
  3. एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स का पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

UPSC ने CDS 2026 की नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी की थी, जबकि आवेदन जमा करने की लास्ट डेट  9 जून 2026 निश्चित की गई थी. अब परीक्षा नजदीक आने के साथ उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आयोग के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले वाले सप्ताह के अंतिम वर्किंग डे पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

परीक्षा गाइडलाइन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सत्र की शुरुआत से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट में निकली 21 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 389 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए यहां फुल डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com