विज्ञापन

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

UP Police SI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी
UP Police SI Result

UP Police SI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इस परीक्षा में 12 हजार से ज्यादा उम्मीदवार अगले राउंड के लिए सेलेक्ट हुए हैं. भर्ती बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की गई है. आइए जानते हैं कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और अब सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आगे क्या-क्या करना होगा. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर SI लिखित परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट (PDF) खुल जाएगी
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
  • रिजल्ट की एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें

कुल इतने पदों पर निकली है भर्ती

यूपी पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के कुल 4,543 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था. इस लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 15.75 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. अब इनमें से अगले चरण के लिए कुल 12,333 अभ्यर्थियों को पास किया गया है, जो कुल पदों का लगभग 2.7 गुना है. यानी अगले चरण में हजारों उम्मीदवार बाहर हो जाएंगे. लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी. 

अगला चरण क्या होगा?

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा. यह प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है. इन सभी को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में चुना जाएगा और यूपी पुलिस एसआई के तौर पर उनकी नियुक्ति होगी. अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा. इसीलिए सफल उम्मीदवार लगातार वेबसाइट चेक करते रहें. 

ये भी पढ़ें - GPSC Job Alert: गुजरात लोक सेवा आयोग ने निकाली इन 11 पदों पर भर्ती, अफसर बनने का शानदार मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com