UP Sub Inspector 2025 Batch Relief : उत्तर प्रदेश में सिपाही (Constable) से सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) बनने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी अपडेट है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2025 बैच के ऐसे सिलेक्टेड कैंडिडेट्स से सिपाही ट्रेनिंग के खर्च के रूप में मांगे जा रहे 8-8 लाख रुपये की वसूली को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है.बता दें कि पुलिसकर्मी लंबे समय से इस वसूली को खत्म करने की मांग कर रहे थे.
क्या था पूरा मामला
दरअसल, यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात कई जवानों ने आगे बढ़ने के लिए दारोगा भर्ती की परीक्षा दी थी. जब उनका सिलेक्शन सब-इंस्पेक्टर के पद पर हो गया, तो विभाग की ओर से उनके सामने 8 लाख रुपये जमा करने की शर्त रख दी गई. विभाग का तर्क था कि सिपाही रहते हुए उनकी ट्रेनिंग पर जो सरकारी खर्च हुआ है, उसे लौटाना होगा.
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का कहना था कि एक साथ इतनी बड़ी रकम जुटाना उनके परिवारों के लिए संभव नहीं है और इससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. कई जवानों को यह डर भी सता रहा था कि पैसे न भर पाने की कंडीशन में कहीं उनकी दारोगा की नौकरी खतरे में न पड़ जाए. इसी परेशानी को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और वसूली माफ करने की गुहार लगाई थी.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ऑफिस में करनी है नौकरी? तो IAS-IPS होना जरूरी नहीं, इन खास डिग्री वालों को भी मिलता है चांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं