UP Havildar Bharti 2026: कुल 209 पदों पर भर्ती की जानी है.
UP Havildar Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती करने जा रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार हवलदार प्रशिक्षक के कुल 209 पदों को भरा जाना है. आवेदन करने की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो जाएगी जो कि 9 जुलाई, 2026 तक चलने वाली है. यूपी पुलिस में काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवार तुरंत अप्लाई कर दें.
कौन कर सकते हैं आवेदन
- नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड (UPSSSC PET 2025 scorecard ) होगा.
- भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की होगी.
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
- अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.
- आवेदन करते हुए शुल्क का भुगतान भी करना होगा. सभी श्रेणियों यानी सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और PH के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है.
कैसे करें आवदेन
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. 19 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिसके साथ ही UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट- https://upessc.up.gov.in/ पर आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसके माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाया जा सकेगा.
क्या है चयन प्रक्रिया
- UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा.
- शॉर्टलिस्टिंग किए गए उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा से गुजरना होगा.
- लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण (PMT/PET) चरण के बुलाया जाएगा.
- जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. उसके बाद फाइल लिस्ट जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं