विज्ञापन

UP Teacher Recruitment: यूपी में 12,405 शिक्षक भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, NIOS D.El.Ed धारकों को मिला बड़ा मौका

UP 12405 Assistant Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश में 12,405 सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 11 नवंबर 2026 तक बढ़ गई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद NIOS D.El.Ed धारकों को भी मिला आवेदन का मौका.

UP Teacher Recruitment: यूपी में 12,405 शिक्षक भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, NIOS D.El.Ed धारकों को मिला बड़ा मौका
अब ऐसे कैंडिडेट्स 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस का भर सकते हैं.

UP Super TET 2026 Exam Date : उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राइमरी स्कूल्स और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में चल रही 12,405 असिस्टेंट टीचर रिक्रूटमेंट की प्रोसेस में को लेकर एक बड़ी और जरूरी अपडेट सामने आई है.दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है. इस फैसले से विशेष रूप से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से 18 महीने का डी.एल.एड. (D.El.Ed) कोर्स करने वाले इन-सर्विस टीचर्स के लिए सरकारी शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है. अब ऐसे कैंडिडेट्स 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस का भर सकते हैं.

हाई कोर्ट ने क्यों दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभिषेक पाठक और 44 अन्य की याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा 5 नवंबर को दिए गए फैसले के अनुपालन में यह लास्ट चांस अवसर दिया जा रहा है. जिन इन-सर्विस शिक्षकों ने ओडीएल (ODL) मोड से एनआईओएस डीएलएड किया है, वे इसके लिए योग्य माने जाएंगे. हालांकि, आयोग ने क्लीयर किया है कि इन अभ्यर्थियों की दावेदारी हाई कोर्ट के लास्ट आदेश के अधीन रहेगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?

आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जो इन-सर्विस टीचर्स 10 अगस्त 2017 तक कार्यरत थे और जिन्होंने 01 अप्रैल 2019 से पहले अपना 18 महीने का एनआईओएस डी.एल.एड. कोर्स पूरा कर लिया है, वे ही आयोग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए  पोर्टल शुक्रवार, 06 नवंबर से दोबारा चालू कर दिया गया है.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न?

यूपी सुपर टेट (UP Super TET 2026) के जरिए होने वाली इस भर्ती में लास्ट सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और एकेडेमिक योग्यता (Academic Weightage) दोनों के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट से होगा.

लिखित परीक्षा कैसा है पैटर्न

  • परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित, ऑफलाइन मोड में होगी.
  • कुल 150 MCQs पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा.
  • परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत भाषा, गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

यह भी पढ़ें- CAT Admit Card 2026 Out: कैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड, ध्यान रखें ये जरूरी नियम

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com