विज्ञापन

CAT Admit Card 2026 Out: कैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड, ध्यान रखें ये जरूरी नियम

CAT 2026 Admit Card Released: IIM इंदौर ने कैट परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी कर दिए हैं. जानें कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट और परीक्षा के दिन किन नियमों का पालन करना है जरूरी.

CAT Admit Card 2026 Out: कैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड, ध्यान रखें ये जरूरी नियम
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की केवल प्रिंटेड (हार्ड) कॉपी ही मान्य होगी. मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट 29 नवंबर 2026 तय की गई है.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए Registered Candidate Login लिंक पर क्लिक करिए.
  3. अपनी रजिस्टर्ड User ID और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें.
  4. स्क्रीन पर आपका CAT 2026 एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  5. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

3 शिफ्टों में होगी परीक्षा, टाइमिंग का रखें ध्यान

इस साल कैट परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देश के 170 शहरों में तीन अलग-अलग शिफ्टों (स्लॉट) में आयोजित की जाएगी:

पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक.

दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक.

तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक.

परीक्षा के दिन क्या करें और क्या न करें? 

प्रिंटेड कॉपी जरूर लाएं

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की केवल प्रिंटेड कॉपी ही मान्य होगी. मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखाने पर एंट्री नहीं मिलेगी

पहचान पत्र जरूरी

एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर साथ ले जाएं.

क्या न ले जाएं

परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह बैन है.

समय पर पहुंचें

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें. देर से पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- NEET PG 2026-27: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिम्स रांची में बढ़ीं 36 पीजी सीटें, झारखंड में अब कुल 338 सीटों पर होगा दाखिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com