TS SSC Supplementary Result 2023: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TSBSE) ने टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट को जारी करने की सारी तैयारी कर ली है. खबरों का मानें तो बोर्ड आज दोपहर 3 बजे टीएस कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम को जारी करेगा. जिन छात्रों ने टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 दी है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल पोर्टल से स्टूडेंट रोल नंबर दर्ज कर अपने टीएस 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री परिणामों में छात्रों को विषय-वार अंक और अन्य विवरण शामिल होंगे.
टीएस सप्लीमेंट्री परीक्षा
तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा टीएस 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 का आयोजन जून महीने में किया गया था. यह परीक्षा 14 जून से 22 जून तक चली थी. टीएस 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023 से असंतुष्ट छात्रों ने स्कोर बढ़ाने के उद्देश्य से टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
33 प्रतिशत अंकों की जरूरत
बोर्ड ने उन छात्रों के लिए तेलंगाना 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जो फाइनल बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं. सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.
टीएस एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें | How to check TS 10th Supplementary Result 2023
- सबसे पहले छात्र लंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 10th Supplementary Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
- नई विंडो खुलेगी, यहां रोल नंबर दर्ज करें.
- ऐसा करने पर टीएस 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब टीएस एसएससी रिजल्ट 2023 को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं