स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार 2025 परीक्षा का रिजल्ट 3 अगस्त, 2026 को जारी कर दिया है. SSC MTS और हवलदार परीक्षा 2025, 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी. इस एग्जाम में कुल 8,04,633 उम्मीदवार शामिल हुए थे. SSC ने SSC MTS और हवलदार परीक्षा 2025 का रिजल्ट और कटऑफ अपनी आधिकारिक साइट पर जारी की है. जिन उम्मीदवारो ने हवलदार पद के लिए क्वालिफाई किया है, उन्हें अब PET और PST राउंड में शामिल होना होगा, कमीशन की ओर से जल्द ही अगले चरण का ऑनलाइन नोटिस जारी कर दिया जाएगा.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, सफल और असफल उम्मीदवारों की अंतिम आंसर की और उनके अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.
- UR के 448 पदों के लिए 3,136 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.
- OBC के 237 पदों के लिए 1,659 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.
- EWS के 120 पदों के लिए 840 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.
- SC के 126 पदों के लिए 882 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.ST के 87 पदों के लिए 609 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.
- ESM के 99 पदो कं लिए 693 उम्मीदवार शॉटलिस्ट किए गए हैं.
कितनी रही कटऑफ
SSC MTS हवलदार कट-ऑफ 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा के सेशन-II के नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स के आधार पर तैयार किया गया है. अलग-अलग कैटेगरी और कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटीज़ (CCAs) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ जारी किए गए हैं. इस लिंक पर जाकर आप कटऑफ चेक कर सकते हैं-
SSC के नोटिफिकेशन के अनुसार PET/PST पास नहीं करने वाले उम्मीदवारों को हवलदार पद के लिए नहीं चुना जाएगा. हालांकि, अगर ऐसे उम्मीदवार MTS के पद के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो MTS के पद के लिए उनकी उम्मीदवारी मान्य रहेगी. हवलदार पदों के लिए पीईटी/पीएसटी का शेड्यूल वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं