SEBI Grade A Exam 2022: सेबी ग्रेड ए ऑफिसर फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये है एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

SEBI Grade A Pattern: सेबी ग्रेड ए परीक्षा पाठ्यक्रम (SEBI Grade A Exam Syllabus) के अनुसार अर्थशास्त्र, अर्थमिति, सांख्यिकी, वित्त और वाणिज्य विषयों से जुड़े भी सवाल पूछ जाएंगे.

SEBI Grade A Exam 2022: सेबी ग्रेड ए ऑफिसर फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये है एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

SEBI Grade A Exam Syllabus: सेबी ग्रेड ए परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी

नई दिल्ली:

SEBI Grade A Officer Admit Card 2022: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से ऑफिसर ग्रेड ए परीक्षा के एडमिट कार्ड (SEBI Grade A Admit Card 2022) जारी कर दिए गए हैं. ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के पहले चरण यानि फेज 1 के एडमिट कार्ड को सेबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो गया है. जिसके माध्यम से उम्मीदवार 20 फरवरी 2022 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

इस तरह से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (SEBI Grade A Admit Card 2022)

सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के तहत जनरल, लीगल, आइटी, रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में भर्ती की जानी हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है वो नीचे बताई गई प्रक्रिया की मदद से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए sebi.gov.in लिंक पर जाएं

यहां पर करियर का लिंक दिया गया होगा. इस पर क्लिक कर दें. 

सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक दिया गया होगा. इस लिंक पर क्लिक करके पूछी जानकारी भर आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.

कब हैं परीक्षा

सेबी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिसर ग्रेड ए) पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा  20 फरवरी 2022 को रखी गई है. परीक्षा वाले दिन उम्मदीवारों को अपने साथ परीक्षा के एडमिट कार्ड (SEBI Grade A Admit Card 2022) को लेकर जाना होगा. साथ ही एक वैलिड फोटो आइडी भी लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

सेबी ग्रेड ए परीक्षा पाठ्यक्रम (SEBI Grade A Exam Syllabus)

सेबी ग्रेड ए परीक्षा पाठ्यक्रम (SEBI Grade A Exam pattern) के तहत सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, Quantitative Aptitude और तर्क से जुडे सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा वाणिज्य, लेखा, प्रबंधन, वित्त, लागत, कंपनी अधिनियम और अर्थशास्त्र विषयों पर बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.

कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग स्ट्रीम (सिविल और इलेक्ट्रिकल), राजभाषा स्ट्रीम से संबंधित विशिष्ट विषय पर भी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. 

सेबी ग्रेड ए परीक्षा पाठ्यक्रम (SEBI Grade A Exam Syllabus) के अनुसार अर्थशास्त्र, अर्थमिति, सांख्यिकी, वित्त और वाणिज्य विषयों से जुड़े भी सवाल पूछ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-  BHEL Recruitment 2022: 35 साल के युवाओं के लिए बीएचईएल में नौकरी, सैलरी मिलेगी 37 हजार

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेबी ग्रेड ए परीक्षा देने वाले उम्मीदवार SEBI Grade A Exam Syllabus को अच्छे से पढ़कर ही जाएं. जो उम्मीदवार फेज 1 की परीक्षा को पास करेंगे उनको फेज 2 की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. सेबी ग्रेड ए फेज 2 ऑनलाइन परीक्षा 03 अप्रैल, 2022 को होगी. जबकि सेबी ग्रेड ए चरण 1 परिणाम 20 मार्च, 2022 को आने हैं.