Sarkari Naukri 2026 : भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) ने नियमित आधार पर रिक्त विभिन्न 83 पदों को भरने के लिए प्रोफेशनल्स से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते है किस पद पर कितनी वैकेंसी है और इसके लिए योगयता सैलरी औक आवेदन शुल्क कितना है.
किस पद पर कितनी वैकेंसीSCL (एससीएल) की ओर से जारी 83 रिक्तियों में प्रशासनिक के 12, तकनीकी सहायक के 30 और तकनीशियन ‘बी' के 41 पद शामिल हैं. प्रशासनिक के 12 पदों में प्रशासनिक अधिकारी के 2, लेखा अधिकारी का 1, क्रय एवं भंडार अधिकारी के 2 और कनिष्ठ निजी सहायक के 7 पद शामिल हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट के 30 पदों में ट्रेड के अनुसार, इलेक्ट्रिकल का 1, मैकेनिकल के 4, इलेक्ट्रॉनिक्स के 12, इंस्ट्रूमेंटेशन के 4, कंप्यूटर साइंस का 1, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 2, सिविल का 1, केमिकल का 1, फायर एंड सेफ्टी का 1, भौतिक विज्ञान का 1 और रसायन विज्ञान के 2 पद शामिल हैं.
जबकि कनीशियन ‘बी' के 41 पदों में फिटर के 3, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रणाली का रखरखाव के 2, इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रिकल के 3, इलेक्ट्रॉनिक्स के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 8, इंस्ट्रूमेंटेशन के 6, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग के 2, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) का 1, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) के 3, फायर एंड सेफ्टी का 1, प्लंबर का 1 और मैकेनिक का 1 पद शामिल हैं.
कैसे करें आवेदन और लास्ट डेट क्या है
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लिकेशन प्रोसेस 1 नवंबर की सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है. जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एससीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.
किस पद के लिए क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से प्रशासनिक पदों के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री या एचआर/पर्सनेल मैनेजमेंट/वित्त/मटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए या इसके समकक्ष डिग्री और कनिष्ठ निजी सहायक के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 10 साल का अनुभव (ग्रेजुएट) या 5 वर्ष का अनुभव (पोस्ट ग्रेजुएट) या 2 साल का एक्सपीरिएंस (एमबीए) होना चाहिए.
तकनीकी सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड के तहत 3 साल का फुल टाइम फर्स्ट डिवीजन कैटेगरी डिप्लोमा या फर्स्ट डिवीजन बीएससी या फर्स्ट डिवीजन बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास रिलेवेंट फिल्ड में पद की आवश्यकताओं के अनुसार, योग्यता प्राप्त करने के बाद अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) संस्थान/प्रतिष्ठित संगठन/उद्योग में 2 साल का अनुभव होना जरूरी है.
तकनीशियन ‘बी' पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी के साथ 2 वर्ष का आईटीआई (एनसीवीटी के तहत, फिटर ट्रेड में) या मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी के साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में होना चाहिए. इसके अलावा, आवेदकों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद की आवश्यकताओं के अनुसार, योग्यता प्राप्त करने के बाद अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) संस्थान/प्रतिष्ठित संगठन/उद्योग में 2 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.
आयु सीमा क्या चाहिए
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 25 से 35 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप - MCQ), इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 21,700 से 1,06,740 रुपए के बीच मंथली होगी. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
कितनी होगी आवेदन फीसआईएनएस के अनुसार, आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 1,200 से 1,500 रुपए के बीच तय की गई है.
वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है. हालांकि, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क 600 रुपए काटकर बचे हुए आवेदन शुल्क वापस कर दिए जाएंगे.
बता दें कि सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) देश की एकमात्र ऐसी इंटीग्रेटेड डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है, जो एप्लिकेशन स्पेसिफिक इंटीग्रेटेड सर्किट (एएसआईसी), ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस और माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) डिवाइस के विकास के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है. वहीं, कैंडिडेट्स को रिक्तियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एससीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें- "आनंद सर, सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं..."Hrithik Roshan ने की 'Super Infinity' की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं