विज्ञापन

"आनंद सर, सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं..."Hrithik Roshan ने की 'Super Infinity' की तारीफ

'सुपर 30' फेम गणितज्ञ आनंद कुमार की नई डिजिटल शिक्षा पहल 'सुपर इनफिनिटी' की बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने जमकर तारीफ की है. ऋतिक ने कहा कि केवल आनंद सर ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं.

"आनंद सर, सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं..."Hrithik Roshan ने की 'Super Infinity' की तारीफ
आनंद कुमार की महत्वाकांक्षी डिजिटल शिक्षा पहल 'सुपर इनफिनिटी' का उद्देश्य दुनिया भर के छात्रों तक बेहतरीन गणित शिक्षा पहुंचाना है.

Hrithik Roshan Instagram Post Anand Sir : बॉलीवुड के 'क्रिश' यानी सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने जाने-माने मैथ टीचर और 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार के 'सुपर इनफिनिटी' की खुलकर तारीफ की है. ऋतिक ने मैथ जैसे कठिन शब्द को आसान और मजेदार बनाने की आनंद कुमार की अद्भुत कला की सराहना की है.  

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

 ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "आनंद सर, #सुपरइनफिनिटी के रूप में एक और शानदार पहल के लिए आपको ढेर सारी बधाई। सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं. 

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने साल 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'सुपर 30' में आनंद कुमार का मुख्य किरदार निभाया था. इस फिल्म के बाद से ही ऋतिक, आनंद सर के पढ़ाने के अलग अंदाज के बड़े प्रशंसक रहे हैं.

एनिमेशन और कहानियों से गणित सिखाएगी 'सुपर इनफिनिटी'

आनंद कुमार की महत्वाकांक्षी डिजिटल शिक्षा पहल 'सुपर इनफिनिटी' का उद्देश्य दुनिया भर के छात्रों तक बेहतरीन गणित शिक्षा पहुंचाना है. इसके लिए इसमें पढ़ाने के नए तरीकों, कहानी सुनाने की कला, एनीमेशन और दिलचस्प विज़ुअल्स का इस्तेमाल किया गया है. यह पहल रटने की आदत को बढ़ावा देने के बजाय, विषयों की गहरी समझ विकसित करने और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता पर जोर देती है.

जापान की मशहूर पत्रिका में भी मिली जगह

ऋतिक रोशन की इस तारीफ के बीच 'सुपर इनफिनिटी' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है. हाल ही में, जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका 'प्रेसिडेंट' (PRESIDENT) ने आनंद कुमार के इस नए सफर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.  बता दें कि पत्रिका ने 'सुपर इनफिनिटी' को एक ग्लोबल एजुकेशन मूवमेंट के रूप में पेश किया है, जिसका मकसद गणित को और अधिक आसान और मजेदार बनाना है.

पद्म श्री से सम्मानित आनंद कुमार, जो अपने मशहूर 'सुपर 30' कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं, अब डिजिटल तकनीक के जरिए अपने शैक्षिक मिशन को भौगोलिक सीमाओं से परे ले जाना चाहते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com