ESIC Paramedical Recruitment Exam 2023 Schedule: कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा ईएसआईसी भर्ती परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह शेड्यूल पारामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए जारी किया गया है. शेड्यूल के मुताबिक ईएसआईसी ग्रुप सी पारामेडिकल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 10 दिसंबर को किया जाएगा. परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी, जो 10:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. ईएसआईसी भर्ती परीक्षा 2023 के जरिए पारामेडिकल स्टाफ के कुल 1,038 पदों को भरा जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ईएसआईसी ने अभी केवल पारामेडिकल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है, एडमिट कार्ड नहीं. ईएसआईसी ग्रुप सी एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा. उम्मीदवार इसे लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे.
चयन प्रक्रिया के 4 चरण
जिन उम्मीदवारों ने ईएसआईसी की इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, उन्हें चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को पार करना होगा. ईएसआईसी चयन प्रक्रिया के चार चरण हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है.
ईएसआईसी लिखित परीक्षा
प्रश्न पत्र के चार भाग होंगे. एक भाग में टेक्निकल या प्रोफेशनल नॉलेज से 50 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न दो अंक के लिए होगा. वहीं दूसरे भाग में जनरल अवेयरनेस से 10 अंकों के लिए 10 प्रश्न होंगे, तीसरे भाग में जनरल इंटिलेंस से 20 अंकों के लिए 20 सवाल और चौथे भाग में अर्थमेटिकल एबिलिटी से 20 अंकों के लिए 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा कुल दो घंटे की होगी और उम्मीदवारों के लिए चयन के हरेक चरण में पास करना होगा.
NIOS Recruitment 2023: एनआईओएस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रुप-ए, बी और सी पदों पर बंपर भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं