SBI PO Mains Result 2025 PDF: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज, 21 मई को प्रोबेशनरी ऑफिसर मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया वे अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा.
साइकोमेट्रिक टेस्ट देना होगा
एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, वे साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए पात्र होंगे. साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
600 रिक्तियां
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेंस परीक्षा 5 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. एसबीआई ने 600 रिक्तियों के लिए नतीजे जारी किए हैं. कुल 600 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 240, ओबीसी के लिए 158, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, एससी के लिए 87 और एसटी के लिए 57 पद शामिल हैं.
एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें | How to Check SBI PO Mains Result 2025
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाएं.
होमपेज पर, “करियर” सेक्शन देखें और उस पर क्लिक करें.
“एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2025” के लिए लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
आपको रिजल्ट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अपना रिजल्ट देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं