SBI CBO Recruitment 2023 Application Process: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू हो गई है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म बैंक की वेबसाइट से भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीख 12 दिसंबर 2023 है.
भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्ती, 1899 पद, 10वीं से बैचलर वाले करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा चयन
SBI CBO Recruitment 2023: रिक्तियों का वर्गीकरण
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 अभियान के जरिए सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 पद भरे जाने हैं. इसमें अनारक्षित 2157 पद, ओबीसी के 1421 पद, ईडब्ल्यूएस के 527 पद, एससी के 787 पद और एसटी के 388 पद शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SBI CBO Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई की इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
SBI CBO Recruitment 2023: उम्र सीमा
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी.
SBI CBO Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू का आयोजन करेगा. ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कुल 120 अंकों के लिए होगी, जिसमें डिस्क्रिप्टव 50 अंकों के लिए सवाल होंगे. ऑब्जेक्टिव टेस्ट के होने के तुरंत बाद डिस्क्रिप्टव परीक्षा आयोजित की जाएगी. डिस्क्रिप्टव प्रश्नों के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे. ऑब्जेक्टिव टेस्ट की समयावधि दो घंटे होगी, जिसमें चार सेक्शन होंगे. हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी. डिस्क्रिप्टव टेस्ट की अवधि 30 मिनट है, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज (लेटर राइटिंग और एस्से) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे. उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू दोनों में अलग-अलग क्वालीफाई करना होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन टेस्ट में प्राप्त अंक और इंटरव्यू में प्राप्त अंक को जोड़ा जाएगा.
SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं