Sarkari Naukri: SSC Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने 797 पदों पर भर्ती निकाली है. एसएससी (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट्स लद्दाख 2022 (Selection Posts Ladakh 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ये भर्तियां जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, सफाईवाला , जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट असिस्टेंट सहित कई तरह के पदों पर की जानी है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2022 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एप्लीकेशन करेक्शन लिंक 27 जून 2022 से सक्रिय हो जाएगा और उम्मीदवार 29 जून तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं. वहीं कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभवतः अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी. एसएससी ने यह विज्ञापन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए किया है. एक से अधिक कैटेगरी के लिए उम्मीदवार अलग-अलग आवेदन करें.
नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ऑनलाइन आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
योग्यता और आयु सीमा
सीमा और योग्यता/ अनुभव का निर्धारण 01-01-2022 और 13.06.2022 तिथि के आधार पर किया जाएगा. दसवीं, बारहवीं के साथ बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी. प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. नेगेटिव मार्किंग भी है.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और एक्स सर्विस मैन वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. उम्मीदवारों को प्रत्येक श्रेणी के पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा और प्रत्येक श्रेणी के पद के लिए शुल्क भी देना होगा. जैसे यदि कोई उम्मीदवार कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक दोनों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक श्रेणी के पद के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार प्रिंटआउट के साथ आवश्यक दस्तावेजों के साथ, सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी को लेकर जाएं.
महत्वपूर्ण तिथि (Important Date)
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 23 मई 2022 तक
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जून 2022 तक (शाम 8 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2022 तक (शाम 8 बजे तक)
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2022 तक (शाम 8 बजे तक)
चालान द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथिः 18 जून 2022 तक
आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथिः 27 जून 2022 से 29 जून 2022 तक
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनशन की तिथिः अगस्त 2022 (संभावित तिथि)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं