विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

RSMSSB Recruitment 2018: स्टेनोग्राफर के 1085 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

RSMSSB Recruitment 2018 के तहत 'स्टेनोग्राफर' के 1085 पदों पर वैकेंसी निकली हैं. इन पदों पर 12 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे.

RSMSSB Recruitment 2018: स्टेनोग्राफर के 1085 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
RSMSSB Recruitment 2018: ये वैकेंसी 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है.
  • 'स्टेनोग्राफर' के 1085 पदों पर वैकेंसी निकली हैं.
  • इन पदों पर 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं.
  • इन पदों पर 12 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे.
नई दिल्ली: RSMSSB Recruitment 2018: Rajasthan Staff Selection Board ने 'स्टेनोग्राफर' के 1085 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. ये वैकेंसी 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं. सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए ये अच्छा मौका है.  इन पदों पर 12 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त है. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

कुल पद: 1085 

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. वैकेंसी नोटीफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा सितंबर/अक्टूबर के महीने में आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है.

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी के संबंध में और अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर दी गई है.

VIDEO: सिंपल समाचार : सरकार के दावे में कितना दम?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSMSSB Recruitment 2018, Stenographer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com