- रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है.
- आंसर-की रीजनल वेबसाइट्स पर जारी की गई है.
- पैरामेडिकल परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक कम्प्यूटर बेस्ड हुई थी.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की आंसर-की (RRB Paramedical Answer Key), क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. आंसर-की का लिंक डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर एक्टिव कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की (RRB Paramedical Answer Key 2019), क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, बैच और परीक्षा की तारीख सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. अगर आपको लगता है कि आंसर-की में दिए गए किसी सवाल का जवाब गलत है तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 8 अगस्त है. बता दें कि 19 जुलाई से 21 जुलाई तक 1,923 पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 4.39 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. रेलवे द्वारा यह पहली भर्ती है जिसमें योग्य उम्मीदवारों के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के तहत आरक्षण दिया जा रहा है.
इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें आंसर-की- RRB Paramedical Answer Key 2019
RRB Paramedical Answer Key 2019 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टेप 1- उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए Viewing Question Paper, Responses and Answer Keys & Raising Objections (Paramedical Categories) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब रोल नंबर, जन्मतिथि, बैच और परीक्षा की तारीख सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 4- आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
अन्य खबरें
RRB JE Result 2019: जानिए कब जारी होगा आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
RRB NTPC Admit Card: अभी नहीं जारी होगा एनटीपीसी एडमिट कार्ड, जानिए वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं