विज्ञापन

RBB JE 2026 Answer Key जारी, डायरेक्ट लिंक से कीजिए डाउनलोड

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की है, जिसके बाद अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं.

RBB JE 2026 Answer Key जारी, डायरेक्ट लिंक से कीजिए डाउनलोड
RRB JE Answer Key

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर उम्मीदवार आंसर की देख सकते हैं और यहीं से इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है. हजारों उम्मीदवारों ने RRB JE CBT 1 परीक्षा दी थी, इस परीक्षा के बाद वो आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने सही जवाबों की जांच कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आगे का प्रोसेस क्या होगा. 

ऐसे डाउनलोड होगी RRB JE Answer Key 2026

  • सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर "Latest Announcements" में Junior Engineer Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • लॉगइन करने के बाद आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखेगी, यहीं से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

आपत्ति दर्ज करने का दिया वक्त

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने फिलहाल प्रोविजनल आंसर की जारी की है, यानी अभी फाइनल आंसर की जारी होनी बाकी है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 11 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का वक्त दिया गया है. हर सवाल पर आपत्ति के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी. आपत्तियां आने के बाद उन सवालों पर फैसला लिया जाएगा, जिन्हें लेकर उम्मीदवार सवाल उठाएंगे. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. बताया जा रहा है कि इसी महीने के आखिर तक रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. फरवरी के महीने में अलग-अलग तारीखों में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था. 

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें.
  • यहां दिख रहे Raise Objection लिंक पर क्लिक करें.
  • जिस सवाल पर आपत्ति है, उसकी संख्या चुनें और सही उत्तर के लिए दावा पेश करें. 
  • आपत्ति सही पाए जाने पर 50 रुपये की फीस वापस हो जाएगी. 

Sarkari Naukri Alert! आज नहीं भरा फॉर्म तो पछताएंगे, 5 मार्च को बंद हो रहीं 6 बड़ी सरकारी भर्तियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com