विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 19, 2022

RRB Group D CBT Exam 2022: जानें कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में, देखें कितना कठिन था पेपर

RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप के के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है, पहले चरण की परीक्षा ली जा चूकी है. जानें किस लेवल के प्रश्न परीक्षा में पूछे जा रहे हैं.

Read Time: 4 mins
RRB Group D CBT Exam 2022: जानें कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में, देखें कितना कठिन था पेपर
RRB Group D CBT Exam 2022 Analysis: इस लेख में हम आपके लिए रेलवे एग्जाम का पूरा एनालिसिस लेकर आएं हैं.

RRB Group D Exam 2022: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा के साथ योग्य उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे हैं. आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा की 17 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जा रही है, जबकि 17 और 18 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई है और इस पाली में विभिन्न केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. अगले चरण की परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्म्मीद्वारों के अंदर यह जानने की लालसा होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं या रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या है. इस लेख में हम आपके लिए रेलवे एग्जाम का पूरा एनालिसिस लेकर आए हैं. 

Indian Army 2022: इंडियन आर्मी में NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 53 ईयर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

RRB Group D Exam Analysis 2022

प्रत्येक चरण के लिए आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी फेज 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर इजी से मॉडरेट लेवल का था. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप डी चयन परीक्षा में बहुत अधिक कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए थे. छात्र आसानी से 77 - 86 प्रश्नों का जवाब दे सकते थे. परीक्षा में कुल 4 भाग से प्रश्न पूछे गए थे जिसमें जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग शामिल है. 

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकाली मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती, डिटेल्स देखें

RRB Group D Admit card 2022: कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें 
  • डिटेल्स भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करे 
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.  

Sarkari Naukri 2022: BARC Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में निकली है नौकरी 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में पूछे जा रहे हैं ऐसे सवाल 

प्रश्न. बसवराज बोम्मई किस राज्य के मुख्यमंत्री है?
उत्तर:
कर्नाटक
प्रश्न. दूषित जल से कौन सा रोग होता है?
उत्तर:
डायरिया
प्रश्न. 2022 के आंकड़े के अनुसार किस राज्य का बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है?
उत्तर:
हरियाणा
प्रश्न. अमरकंटक पहाड़ी से कौन सी नदी निकलती है?
उत्तर:
नर्मदा
प्रश्न. HDI इंडेक्स में भारत का स्थान क्या है?
उत्तर:
131
प्रश्न. भारतीय संग्रहालय अधिनियम कब लागू हुआ?
उत्तर:
1910 में
प्रश्न. आर्टिकल 279 किससे संबंधित है?
उत्तर:
GST
प्रश्न. मासिनराम किस पहाड़ी पर स्थित है?
उत्तर:
खांसी पहाड़ी पर
प्रश्न. नवरोज त्योहार किसके द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर:
पारसी समुदाय के द्वारा
प्रश्न. Poverty and Unbritish Rule in India Founded By
उत्तर:
दादा भाई नौरोजी
प्रश्न. 2021 में द्रोणाचार्य पुरस्कार किन दो लोगों को दिया गया?
उत्तर:
टीपी ओसेफ और सरकार तलवार
प्रश्न. हाइड्रोजन परियोजना मध्य प्रदेश के किस जिले में शुरू की गई है?
उत्तर:
गुना
प्रश्न. शंघाई हिरण किस राज्य में पाया जाता है?
उत्तर:
मणिपुर
प्रश्न. हाजी अली की दरगाह कहां स्थित है?
उत्तर:
मुंबई (महाराष्ट्र)
प्रश्न. Pink Protection Project किस राज्य ने शुरू किया?
उत्तर:
केरल
(ये प्रश्न सरकारी अलर्ट से लिए गए हैं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
UPSSSC JE 2024 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई डेट, 13 हजार से अधिक पदों के लिए इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म
RRB Group D CBT Exam 2022: जानें कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में, देखें कितना कठिन था पेपर
DSSSB नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के 1800 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, एज लिमिट 21 से 35 साल
Next Article
DSSSB नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के 1800 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, एज लिमिट 21 से 35 साल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;