- ग्रुप डी की आंसर-की जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी.
- ग्रुप डी का रिजल्ट जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी होगा.
- परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी.
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) जल्द ही ग्रुप डी की परीक्षा की आंसर-की (RRB Group D Answer Key) और रिजल्ट (RRB Group D Result) जारी कर देगा. RRB के अधिकारी अंगराज मोहन ने NDTV को बताया कि ग्रुप डी की आंसर-की जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी. जबकि परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result 2018) जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी होगा. आंसर-की तैयार की जा चुकी है, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आंसर-की अभी जारी न करके जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी. ग्रुप डी (RRB Group D) के 62 हजार 907 पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी. ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी. हर दिन करीब 4 से 5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था. बता दें कि ग्रुप डी की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. दूसरे स्टेज की परीक्षा के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा.
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर ग्रुप डी की परीक्षा की आंसर-की चेक कर पाएंगे.
RRB Group D Answer Key ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: RRB Group D Answer Key आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5: आप आंसर-की डाउनलोड कर पाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ग्रुप डी का रिजल्ट (RRB Result) जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर चेक कर पाएंगे.
RRB Group D Result ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे.
अन्य खबरें
RRB ALP 2nd Stage: दूसरे स्टेज की परीक्षा 21 जनवरी से, जानिए परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस
RPF Recruitment 2018: कॉन्सटेबल के 798 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं