विज्ञापन

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

RPSC 2nd Grade Teacher exam: वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से ये परीक्षा आयोजित की जा रही है. ये परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगी.

RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

RPSC 2nd Grade Teacher exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2026 को लेकर प्रदेश भर में खास तैयारियां की गई हैं. 12 जुलाई से 18 जुलाई तक होने वाली इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा से लेकर निगरानी तक हर स्तर पर मजबूत व्यवस्था की गई है. दौसा जिला प्रशासन भी परीक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. परीक्षा प्रभारी एवं लालसोट एडीएम मनमोहन मीणा ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए चार सेक्टर उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं. प्रत्येक दल छह परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा. इन दलों में एक आरएएस अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और शिक्षा विभाग का एक अधिकारी शामिल रहेगा. ये अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था

प्रश्न पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को वापस कोष कार्यालय में जमा कराने के लिए आठ उप समन्वयक दल गठित किए गए हैं. इसके अलावा तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सामान्य दल भी तैनात रहेगा, जो पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा करेगा. परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. निजी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो और राजकीय केंद्रों पर एक-एक प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे जबकि दो कक्षों पर एक रिलीवर एवं सुपरवाइजर भी मौजूद रहेगा.

हर गतिविधि होगी कैमरे में रिकॉर्ड

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. हर केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए हैं जो प्रश्न पत्र वितरण से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे.

परीक्षा का समय और प्रशासन की अपील

परीक्षा अधिकांश दिनों में दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. 15 जुलाई को केवल एक शिफ्ट का एग्जाम होगा, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे ताकि प्रवेश के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- BPSC 72nd Combined Examination 2026 : लाइव सीसीटीवी और स्मार्ट लॉकर से होगी निगरानी, जानें OMR शीट का नया 'Option E'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPSC 2nd Grade Teacher Exam, RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment, Rpsc 2nd Grade, RPSC Teacher Exam Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com