विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

RIMS Ranchi Recruitment: 28 पदों के लिए मांगे गए आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं उनमें सीनियर रेजिडेंट,रजिस्ट्रार और ट्यूटर के पद शामिल हैं

Also Read in
RIMS Ranchi Recruitment: 28 पदों के लिए मांगे गए आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
प्रतीकात्मक फोटो
  • अलग-अलग पदों के पर निकली है भर्तियां
  • सभी उम्मीदवारों का मेरिट के आधार पर होगा चुनाव
  • आवेदन करने के लिए आयु सीमा सही होना जरूरी
रांची: राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS Ranchi Recruitment) ने तीन अलग-अलग तरह के पदों पर कुल 28 भर्तियां निकाली हैं. जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं उनमें सीनियर रेजिडेंट, रजिस्ट्रार और ट्यूटर के पद शामिल हैं. ये सभी नियुक्तियां विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. पद और इंटरव्यू से जुड़े विवरण इस प्रकार हैं.

यह भी पढ़ें: OSSC ने निकाली इन पदों पर वेकेन्सी, जानिए कितने पद हैं खाली

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 21
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
मेडिसिन, पद : 05
पीडियाट्रिक्स, पद :01
सर्जरी, पद : 01
रेडियोलॉजी, पद : 02
कार्डियोलॉजी, पद :02
पीएमआर, पद : 02
ऑर्थोपीडिक्स, पद : 01
न्यूरोसर्जरी, पद : 02
कार्डियोथोरेसिस, पद : 02
एनेस्थीसिया, पद : 02
पीडियाट्रिक सर्जरी, पद : 01

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली इन पदों पर वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन

रजिस्ट्रार, कुल पद : 02
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
नियोनेटोलॉजी, पद : 01
न्यूरोसर्जरी, पद : 01

ट्यूटर, कुल पद : 05
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
पैथोलॉजी, पद : 01
एफएमटी, पद : 02
पीएसएम, पद : 02

योग्यता 
-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की हो.
-साथ ही विभाग संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डीएम/ एमसीएच/ डीएम हो.
-सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी) के लिए संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी या पीजी डिप्लोमा होना अनिवार्य.

अधिकतम आयु : 40 वर्ष. इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और बीसी (क और कक) आवेदकों को दो वर्ष की छूट होगी.

वेतनमान: 15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6600 रुपये

आवेदन शुल्क: किसी भी पद के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें: नई नौकरी में लगाना है मन तो ये बातें आएंगी आपके काम

यहां देखें नोटिफिकेशन : वेबसाइट लॉगइन करें. फिर होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक से आवेदन फॉर्म निकाल लें. अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें. साथ ही पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं. इंटरव्यू के दिन भरे हुए आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति सहित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर जाएं. 

वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख : 25 नवंबर 2017
रिपोर्टिंग का समय : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
इंटरव्यू का स्थान : ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर, रिम्स, रांची, झारखंड

VIDEO: शिक्षकों ने किया धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन



अधिक जानकारी यहां
फोन : 0651-2541533
वेबसाइट : www.rimsranchi.org 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RIMS Ranchi Recruitment, Vacancy In RIMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com