ESIC Recruitment 2022: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ESIC Medical College and Hospital), देसूला, एमआईए, अलवर, राजस्थान ने जूनियर रेजिडेंट (Junior Resident) के पदों पर भर्ती निकाली है. भर्तियों की कुल संख्या 15 है, हालांकि इसमें कमी या बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि इन पदों को 44 दिन के अनुबंध पर भरा जाएगा. ईएसआईसी इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू (walk-in-interview) का आयोजन करेगा. वॉक-इन-इंटरव्यू 5 मई 2022 को है. इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवारों को तय स्थान पर पहुंचना होगा. अधिक जानकारियों के लिए ईएसआईसी की वेबसाइट www.esic.nic.in देखें.
भर्ती के विज्ञापन और आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
जूनियर रेजिडेंटः 15 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Educational Qualification & Age Limit)
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हो. इसके साथ ही स्टेट मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या एनएमसी में एमबीबीएस का रजिस्ट्रेशन हो. इंटरव्यू वाले दिन इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए.
इन पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें ः Sarkari Naukri: एसएससी ने निकाली 3603 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन के लिए बचे है तीन दिन, जल्दी करें
Banking Job: बैंक ऑफ इंडिया में निकली 696 पदों पर नौकरी, बैचलर/ पीजी डिग्री वाले अप्लाई करें
सैलरी (Salary)
ईएसआईसी जूनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को एक मुश्त 96,268 रुपये प्रति माह मिलेगा.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू वाले दिन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए सुबह 9 बजे से तय स्थान पर पहुंचे. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक होगा. पदों की संख्या में इंटरव्यू के दौरान बदलाव हो सकता है. पदों की संख्या बढ़ाई या फिर घटाई जा सकती है.
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में ए4 साइ के पेपर पर आवेदन फॉर्म तैयार करें और फिर उसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फोटो, जाति प्रमाण पत्र की एक सेट फोटोकॉपी और ओरिजनल कॉपी के साथ लेकर पहुंचे. आवेदन फॉर्म का प्रारूप विज्ञापन के साथ दिया गया है. इंटरव्यू के रिजल्ट की घोषणा ईएसआईसी द्वारा वेबसाइट पर की जाएगी.
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन
एकेडमिक ब्लॉक, ईएसआईसी एमसीएच, अलवर, राजस्थान-301030
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथिः 5 मई 2022 को सुबह 11 बजे से
अधिक जानकारी यहां से
फोन नंबरः 8375834279 ( सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक )
ईमेलः dean-alwar.ri@esic.nic.in, ms-alwar.rj@esic.nic.in
वेबसाइटः www.esic.nic.in
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं