विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

Also Read in
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में 10वीं पास वालों के लिए नौकरी
आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश के पोस्टल सर्किल में नियुक्ति दी जाएगी.

कुल पद:
190

पद का नाम:
ग्रामीण डाक सेवक 

शैक्षणिक योग्यता: 
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की होनी चाहिए.

उम्र:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 20.11.2017 से की जाएगी.

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.
 आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी देना होगा. OC/OBC के पुरुष उम्मीदवारों को किसी भी मुख्य डाक कार्यालय में 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in और www.appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2017 है.

जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Gramin Dak Sevak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com