विज्ञापन

भारी बारिश के कारण Delhi Police Constable भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट टला, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

Delhi Police Constable PE&MT 2025 Update: भारी बारिश के कारण 22 अगस्त का फिजिकल टेस्ट स्थगित कर दिया गया है. अब यह परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

भारी बारिश के कारण Delhi Police Constable भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट टला, अब इस तारीख को होगा एग्जाम
भर्ती शाखा ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल 22 अगस्त 2026 का कार्यक्रम 10 सितंबर को कराया जाएगा.

Delhi Police Constable Exam 2025 PE&MT Postponed : दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने 22 अगस्त 2026 को होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) को भारी बारिश के कारण पोस्टपोन कर दिया है. भर्ती विभाग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि अब प्रभावित उम्मीदवारों का टेस्ट नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा. जारी नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का PE&MT 22 अगस्त 2026 को होना था, अब 10 सितंबर 2026 को होगा. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौसम की खराब स्थिति और लगातार बारिश को देखते हुए यह फैसला उम्मीदवारों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या इसके लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा या उसी पर होगा.

क्या नया एडमिट कार्ड जारी किय जाएगा

बता दें कि उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. भर्ती विभाग ने बताया है कि 22 अगस्त 2026 के लिए जारी किया गया वही एडमिट कार्ड और ई-एडमिशन सर्टिफिकेट 10 सितंबर 2026 को भी वैलिग रहेगा.

इसके अलावा, उम्मीदवारों को उसी परीक्षा केंद्र और उसी रिपोर्टिंग समय पर पहुंचना होगा, जो एडमिट कार्ड में पहले से मेंशन किया गया है. दिल्ली पुलिस ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड में बताए गए सभी डॉक्यूमेंट्स और समाग्री अपने साथ लेकर आएं.

Latest and Breaking News on NDTV

नोटिस में भी यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल 22 अगस्त 2026 की परीक्षा रिशेड्यूल किया गया है. PE&MT की बाकी परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर भविष्य में किसी प्रकार का और बदलाव किया जाता है तो इसकी सूचना दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- AIAPGET 2026: जयपुर सेंटर पर बिजली गुल होने से 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा अधूरी, NTA ने घोषित की री-एग्जाम डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com