विज्ञापन

RBI Assistant Prelims Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 25 मई 2026 को असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 11, 13 और 30 अप्रैल को आयोजित हुई इस परीक्षा में से कुल 8,171 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

RBI Assistant Prelims Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट
7 जून को होने वाली मेन्स परीक्षा फाइनल सिलेक्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

RBI Assistant Prelims Result 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज, 25 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ASO in Railway Recruitment: रेलवे में Officer बनने का मौका, दिल्ली में मिलेगी पोस्टिंग और 1.4 लाख तक सैलरी, ऐसे करें Apply

RBI Assistant Prelims Result 2026: अप्रैल में हुई थी परीक्षा, अब 7 जून को होगा मेन्स

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 11, 13 और 30 अप्रैल 2026 को कई शिफ्टों में किया गया था. प्रीलिम्स में सफल रहे ये 8,171 उम्मीदवार अब अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा में बैठेंगे. आरबीआई असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाना तय हुआ है. रिजल्ट को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें पास होने वाले सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.

RBI Assistant Prelims Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Current Vacancies सेक्शन में जाकर Results पर क्लिक करें.
  • अब RBI Assistant Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.
  • अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करके सर्च करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इस पीडीएफ का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

RBI Assistant Prelims Result 2026: मेन्स परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026
  • प्रीलिम्स रिजल्ट/स्कोरकार्ड की कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

आपको बता दें कि इस बार प्रीलिम्स परीक्षा को पास करके कुल 8,171 उम्मीदवारों ने मेन्स (Mains) परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. आरबीआई इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट के कुल 650 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है.

रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Assistant Result 2026, RBI Assistant Prelims Result 2026, RBI Assistant Merit List 2026 PDF, How To Check RBI Assistant Result 2026, RBI Assistant Mains Exam Date 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com