RSMSSB Patwari Exam Postponement: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही नई तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. अब ये परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी. राज्यभर में कुल 3,727 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस भर्ती परीक्षा को पोस्टपोन करने के पीछे का कारण दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू करना है.
इतने लाख कर चुके हैं आवेदन
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में 1707 पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. इसके बाद अब राजस्थान में 3 हजार 727 पदों पर पटवारियों की भर्ती होगी. एक बार फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे अप्लाई कर सकते हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पहले 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती निकाली थी. कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए 6 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सरकार के आदेश के बाद अब पटवारी भर्ती परीक्षा की संशोधित प्रेस रिलीज फिर से जारी की जाएगी. इसमें पदों की संख्या को बढ़ाकर कुल 3727 कर दिया गया है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 40 साल किया गया था. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
सीईटी स्नातक में पास हो, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं