विज्ञापन

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में हुए ये बड़े बदलाव, ड्रेस कोड के नियम भी जारी

Rajasthan Laboratory Assistant Recruitment: प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें भीलवाड़ा और ब्यावर के चार केंद्रों में बदलाव किया गया है. इसके अलावा ड्रेस कोड और बाकी जानकारी भी दी गई है.

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में हुए ये बड़े बदलाव, ड्रेस कोड के नियम भी जारी
Rajasthan Laboratory Assistant Recruitment: कल से शुरू होगी परीक्षा

Rajasthan Laboratory Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा में करीब 9 लाख 22 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. बोर्ड ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. साथ ही बताया गया है कि इस बार क्या ड्रेस कोड होगा और किन चीजों को लाने की परीक्षा केंद्र में इजाजत नहीं होगी. बोर्ड की ओर से 9 मई की परीक्षा के लिए चार केंद्रों में बदलाव किया गया है. बोर्ड अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी है. भीलवाड़ा और ब्यावर के चार केंद्रों में बदलाव किया गया है. बोर्ड ने अपील की है कि जिन कैंडिडेट्स के पास पुराने केंद्र के एडमिट कार्ड्स हैं. वो नए केंद्रों के एडमिट कार्ड पुनः डाउनलोड कर लें. 

किस विषय की परीक्षा कब?

बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 9 मई को परीक्षा एक पारी में और 10 मई को दो पारी में परीक्षा का आयोजन होगा. 9 मई को भूगोल विषय की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं, 10 मई को विजयन विषय के लिए दो पारियों में सुबह 10 से दोपहर 12 और  दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी. भूगोल विषय के लिए करीब 4 लाख और विज्ञान के लिए करीब 5 लाख 22 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है. 

ड्रेस कोड और नियम

बोर्ड की ओर से ड्रेस कोड के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किया गए हैं. परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की मेटल की वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. वहीं, कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष, कंठी जैसे धार्मिक चिन्ह जिनमें कोई मेटल ना हो, उसे पहनने की अनुमति रहेगी. महिलाओं को सादा कांच की पतली चूड़ियां पहनने की अनुमति है.

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

लेखक के बारे में
img
विश्वास शर्मा
Correspondent, Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Laboratory Assistant Recruitment, Rajasthan Laboratory Assistant Recruitment 2026, Rajasthan Laboratory Assistant Exam Changes, Rajasthan Laboratory Assistant Exam Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com